बिलासपुर

शोकाकुल परिवार से मिले पूर्व मंत्री, टीआई से फोन में कहा कागजी दस्तावेज तत्काल दुरुस्त करें ताकि मुआवजा समय पर मिल सके…@

@ रियाज़ अशरफी

पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी गुरुवार को सीपत भाजपा मंडल पदाधिकारियों के ग्राम दर्राभांठा पहुंचे और वहां तीन दिन पूर्व तालाब में डूबने से प्राइमरी स्कूल के दो बच्चों की मौत हो गई थी। डॉ. बांधी उन्ही शोकाकुल परिवार से मिलने उन्हें ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे थे। पूर्व मंत्री ने मृत छात्र वंश के पिता दिलीप भट्ट से मिलकर घटना की जानकारी ली। दोनों बच्चों के मृतात्मा की शांति लिए ईश्वर से कामना किए। साथ ही शोकाकुल परिवार को मुआवजे के लिए कागजी दस्तावेज दुरुस्त कराने हरसंभव मदद के लिए आश्वस्त किया। डॉ. बांधी ने वही से सीपत थाना प्रभारी टीआई नरेश कुमार चौहान को फोन के माध्यम से संपर्क कर सभी समाज को साथ लेकर नशे के खिलाफ मुहिम चलाने व बच्चों के भविष्य को देखते हुए इसमें सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करने व समाज मे जागरूकता लाने निर्देशित किया।

सीपत टीआई से फोन में बात करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी


                     बताते चलें कि ग्राम दर्राभांठा के शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा दूसरी का छात्र वंश पिता दिलीप भट्ट (उम्र 8 वर्ष) और समीर पिता रामकुमार पटेल (उम्र 8 वर्ष) मंगलवार को रोजाना की तरह स्कूल गए थे। लंच के समय दोनों अपने दो अन्य साथियों के साथ स्कूल से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित पथरी तालाब नहाने चले गए। चारों बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे, कुछ देर तैरने के बाद इनमें से दो बच्चे जो उन्हीं की कक्षा के थे, वापस चले गए, लेकिन वंश भट्ट और समीर पटेल वापस स्कूल नहीं पहुंचे। छुट्टी के बाद देर शाम तक दोनों बच्चे जब घर नहीं लौटे तो। इनके परिजन परेशान होकर उनकी पतासाजी शुरू की। पूछने पर अन्य बच्चों ने बताया कि दोनों का बैग स्कूल में रखा हुआ है, लेकिन दोनों स्कूल में लंच के बाद नहीं दिखाई दिए है। पूछताछ में पता चला कि स्कूल के दो और बच्चे उनके साथ दिखाई दिए थे। उनके साथ नहाने गए बच्चों ने बताया कि हमारे साथ वे दोनों भी तालाब में नहा रहे थे हम लोग आपस आ गए लेकिन वे दोनों नही आए। इसके बाद परिजन अन्य ग्रामीणों तालाब की तरफ गए। शंका के आधार पर रात करीब 9 बजे गांव के कुछ युवकों ने तालाब में उतरकर खोजबीन शुरू की। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों का शव पानी के अंदर मिला था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने शिक्षको के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। स्कूल के प्रधानपाठक सहित तीन शिक्षको को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। वही प्रशासन ने शोकाकुल परिवार को 4-4 लाख व शिक्षा विभाग ने 1-1 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

इस दौरान पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, उपाध्यक्ष मदनलाल पाटनवार, यदुराम साहू, हरीशचन्द्र श्रीवास, अर्जुन शर्मा, शिव साहू, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...