टेक्नोलॉजी

एनटीपीसी में आयोजित स्वरोजगार परक “रिटेल सेल्स एसोसिएट” प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का सफलता पूर्व समापन…@

@ रियाज़ अशरफी

एनटीपीसी सीपत के स्किल सेंटर में नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत “रिटेल सेल्स एसोसिएट” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 6 अक्टूबर, 2023 से 13 जनवरी, 2024 तक आसपास के गांवों के 60 युवाओं के लिए तीन माह तक आयोजित यह प्रशिक्षण ग्रामीणों को सशक्त बनाने में एक महत्वपूर्ण पहल है। 60 प्रतिभागियों के कुल बैच में से उत्कृष्ट 95% को अमेज़न, टाटा, विस्ट्रॉन, डी मार्ट और याज़ाकी सहित प्रसिद्ध कंपनियों में प्लेसमेंट सहभागी एजेंसी द्वारा किया गया है।

प्रशिक्षण में उपस्थित अधिकारी

परियोजना प्रमुख रमानाथ पुजारी ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए। साथ ही उन्होने युवाओं को उनके इस नए पेशेवर जीवन में आने वाली चुनौतियों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किए। कार्यक्रम को मानव संसाधन के विभागाध्यक्ष जयप्रकाश सत्यप्रश, यूनियन तथा एसोशिएसन के प्रतिनिधियों ने भी युवाओं को प्रेरित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल क्षेत्र के युवा

बता दें कि एनटीपीसी सीपत के इस तीन महीने के प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों का कौशल विकास किया गया और तेजी से बढ़ते खुदरा बिक्री क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की क्षमता में व्यापक सुधार हुआ। एनटीपीसी सीपत नैगम सामाजिक दायित्व के तहत चलाया गया यह उत्कृष्ट पहल युवाओं के लिए नियमित आय के साथ रोजगार के अवसर पैदा कर उन्हें सक्षम बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...