बिलासपुर

दरगाह लुतरा शरीफ के कैलेंडर का वक्फ बोर्ड ने किया विमोचन,कमेटी ने जायरीनों को बांटा निःशुल्क…@

जायरीनों की खिदमत में तकवा का ख्याल रखे दरगाह कमेटी- मिनहाजुद्दीन

बिलासपुर. शहंशाहे छत्तीसगढ़ हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह की दरगाह के खिदमतगारों की पहल पर हर साल की तरह इस बार भी “फैजाने बाबा सैय्यद इंसान अली शाह” कैलेंडर तैयार कराया गया है। इस कैलेंडर का विमोचन छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस गुलाम मिनहाजुद्दीन ने किया। विमोचन के मौके पर वक्फ बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद फैसल रिजवी दरगाह लूतरा शरीफ इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली,उपाध्यक्ष मोहम्मद सिराज,सेक्रेटरी रियाज अशरफी, खजांची रोशन खान, मेंबर हाजी अब्दुल करीम बेग,फिरोज खान,दरगाह के खादिम उस्मान खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। विमोचन से पहले लुतरा शरीफ के खादिम उस्मान खान ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जी.मिनहाजुद्दीन,मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजिद मेमन और वरिष्ठ अधिवक्ता सैयद फैसल रिजवी की दस्तार बंदी कर सम्मान किया। इस दौरान उन्हें दरगाह से लाया गया “निशान-ए-लुतरा” भी भेंट किया गया।

कैलेंडर विमोचन के दौरान

वक्फ बोर्ड द्वारा विमोचित सालाना कैलेंडर का वितरण प्रदेश भर में किया गया।अलग अलग जिलों के पदाधिकारियों ने अपने अपने जिलें में इसका वितरण किया इसके साथ ही महीना उर्स के दौरान दरगाह लुतरा शरीफ पहुंचे जायरीनों को भी कैलेंडर बांटा गया।

निशान-ए-लुतरा से सम्मानित करते इंतेजामिया कमेटी के पदाधिकारी

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, कार्यपालन अधिकारी और बोर्ड के मेम्बर ने सालाना कैलेंडर की तारीफ की। साथ ही कहा की लुतरा शरीफ को लेकर तकवा (अल्लाह का मन में डर बनाएं) रखें। वहां पहुंचने वाले जायरीनों को बेहतर सुविधाएं मिले इस बात का कमेटी ख्याल रखे।दरगाह कमेटी के लोग ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं देकर जायरीनों की खिदमत करें, ताकि वे यहां आकर बेहतर महसूस करें और अपनी तकलीफ,मन की मुराद को बाबा सरकार के सामने अच्छे से रख सकें। दरगाह इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली ने वक्फ बोर्ड को बताया कि उनके सभी पदाधिकारी और मेंबर स्थानीय जनों के साथ मिलकर जायरीनों की खिदमत में लगे हुए है। साथ ही शासन प्रशासन के सहयोग से आवश्यक बुनियादी सुविधाएं जुटाने आवश्यक राशि की मांग की गई है। जिसमें सहमति भी मिलती जा रही है। जल्द ही यहां विकास के काम दिखाई देने लगेंगे। बोर्ड ने कमेटी के प्रयास की जमकर सराहना की और कहा कि इस बार दरगाह में आने वाले जायरीनों की खिदमत के लिए एक अच्छी कमेटी का चयन हुआ है। कमेटी के सभी लोग ऊर्जावान है,जो बेहतर तरीके से अपना योगदान वहां की सुख सुविधाओं को बढ़ाने में दे रहे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...