बिलासपुर

हजरत हाफिज अब्दुस्सलाम रमजानी बाबा का तीन दिवसीय 57 वां सालाना उर्स 25 से…@

(रियाज़ अशरफी):- हजरत हाफिज अब्दुस्सलाम रमजानी बाबा का तीन दिवसीय 57 वां सालाना उर्स 25 से 27 अगस्त तक बड़े ही अक़ीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स के सफल संचालन के लिए इंतेजामियां कमेटी के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें उर्स के प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई।

उर्स कमेटी के लोगो ने बताया कि पहले दिन 25 अगस्त शुक्रवार जुमा के दिन फ़ज़र की नमाज के बाद मज़ारे पाक का ग़ुस्ल, कुरानख्वानी और फातेहा के साथ उर्स का आगाज़ होगा, बाद नमाज़ मगरिब लगभग शाम 7:00 बजे जनाब अनिल टाह के बिलासपुर गोंड़पारा स्थित निवास से हर साल की तरह इस साल भी बड़े ही धूमधाम के साथ संदल चादर निकाली जाएगी जो शहर का गश्त करता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचेगी जहां चादरपोशी की रस्म अदा की जाएगी। उर्स के दूसरे दिन 26 अगस्त बरोज शनिवार को रात 9:30 बजे आजीमुश्शान जलसा (तकरीर) का आयोजन किया गया है जिसमें गोरखपुर (उ.प्र.) के मुफ्ती मोहम्मद सद्दाम हुसैन बरकाती फैजी साहब खीताब करेंगे, शायरे इस्लाम हाफिज मुस्तकीम बिलासपुर अपना कलाम प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर उर्स कमेटी ने महिलाओं के लिए बैठने का अलग इंतेजाम किया है। उर्स के तीसरे व अंतिम दिन सुबह 11:00 बजे कुल की फातेहा के साथ उर्स का समापन होगा इस दौरान आम लंगर का इंतजाम किया गया है।

उर्स को सफल बनाने में दरगाह कमेटी के अध्यक्ष वसी खान, इमाम खान, बबला शेख, सचिव सलीम अशरफी, खादिम सैय्यद इंसान अली बब्बू गुरुजी, सैय्यद इरफान अली, शराफत खान, अब्दुल रजाक, एजाज राजा, अरमान अली, कमेटी के वजीर अली, मोती कुरें जी, सैय्यद साजिद अली, नवाब अली, नवाजा खान बाबू भाई, शाहबाज खान, इल्यास खान, फैज खान, इमरान खान, दरगाह इंचार्ज मोहम्मद इशाक सिद्दिकी आदिल व नामदेव सहित अन्य लोग लगे हुए है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...