बिलासपुर

शहंशाहे छत्तीसगढ़ का महीना उर्स कल,दरगाह में होगा फैज़ान ने बाबा इंसान अली शाह 2026 कैलेंडर का निःशुल्क वितरण

दरगाह को फूलों से सजाया गया, श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध शाकाहारी लंगर का इंतज़ाम

कशिश न्यूज़ | लुतरा शरीफ

लुतरा शरीफ़ में शहंशाहे छत्तीसगढ़ हुजूर बाबा सैय्यद इंसान अली शाह रहमतुल्लाहि अलैह का पाक महीना उर्स मुबारक कल सोमवार, 8 दिसंबर 2025 को बड़े ही अकीदत, एहतराम और शानो–शौकत के साथ मनाया जाएगा। उर्स की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और दरगाह शरीफ़ को आकर्षक फूलों व रोशनी से सजाया गया है।

महीना उर्स कार्यक्रम के तहत दोपहर 12:40 बजे दरगाह के खादिमों द्वारा मज़ारे पाक का गुस्ल किया जाएगा। इसके बाद 1:30 बजे नूरानी शाही मस्जिद में ज़ोहर की नमाज़ अदा की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दरगाह के पीछे मिर्जा वहाब बेग लुतरा शरीफ की ओर से शुद्ध शाकाहारी लंगर का विशेष इंतज़ाम किया गया है।

कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली ने बताया कि उर्स के इंतज़ाम मुकम्मल कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी फैज़ाने बाबा सैय्यद इंसान अली शाह 2026 कैलेंडर का पिछले दिनों छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज एवं मुस्लिम समाज के प्रतिष्ठित धर्मगुरु मुफ़्ती सलमान अजहरी साहब द्वारा भव्य विमोचन किया गया था। महीना उर्स के इस मुबारक मौके पर दरगाह में आने वाले जायरीनों को कैलेंडर का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

दोपहर 3:00 बजे इंतेजामिया कमेटी दरगाह लुतरा शरीफ़ की महत्वपूर्ण बैठक कमेटी के चेयरमैन इरशाद अली की अध्यक्षता में होगी, जिसमें दरगाह व लुतरा शरीफ़ के विकास को लेकर अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...