राजनीति

छत्तीसगढ़ में 21 भाजपा प्रत्याशियों के नाम का एलान, अधिकांश सीटों पर नए चेहरों को मौका, पाटन से सांसद विजय बघेल तो कोरबा से लखन देवांगन…@

(रियाज़ अशरफी):- छत्तीसगढ़ इस साल के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने से पहले ही बीजेपी ने आज प्रदेश के 21 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का घोषणा कर दी है। गुरुवार को बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 21 प्रत्याशियों के नाम है। इसमें पाटन सीट से सांसद विजय बघेल को उतारा गया है। इसी सीट से वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक हैं। 10 सीटें अनुसूचित जनजाति की हैं, एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग को दी गई है। अधिकांश सीटों पर भाजपा ने नए चेहरों को मौका दिया है।

छत्तीसगढ़ 21 भाजपा प्रत्याशियों की सूची

बुधवार को ही बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन मीटिंग हुई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ से डॉ. रमन सिंह, बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल समेत कई नेताओं से दिल्ली में चर्चा की गई थी। जिसके बाद गुरुवार को 21 नामों का ऐलान कर दिया गया है। भाजपा ने पहली बार चुनाव के घोषणा पूर्व प्रत्याशियों की घोषणा की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...