बिलासपुर

…आखिर ऐसा क्या हुआ कि सत्ताधारी पार्टी के किसान कांग्रेस अध्यक्ष को सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही करने कलेक्टर से शिकायत करनी पड़ी…@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने ही सरकार के अधिकारियों के खिलाफ उनकी कार्यशैली और गतिविधियों पर सवालिया निशान लगाते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की है, कांग्रेस नेता के अधिकारियों के खिलाफ कलेक्टर को दिए गए शिकायत पत्र की चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है। वही विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

सीपत ब्लॉक किसान कांग्रेस अध्यक्ष एवं कृषि उपज मंडी बोर्ड जयराम नगर के सदस्य प्रमोद जायसवाल ने शुक्रवार को कलेक्टर को पत्र लिखकर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है पत्र के माध्यम से प्रमोद जायसवाल ने बिलासपुर कलेक्टर संजीव कुमार झा को बताया कि मस्तूरी विकास खण्ड के अंतर्गत आने वाले सीपत क्षेत्र ग्राम धनियाँ, परसाही, बनियाडीह, भौराडीह, उसलापुर एवं हिंडाडीह के आश्रित ग्राम हरदाडीह सहित आसपास के कई गांव के किसान वर्षा की कमी के कारण कृषि कार्य नहीं कर पा रहा हैं, खूंटाघाट जलाशय से 15 दिन पूर्व नहर के माध्यम से खेती के लिए छोड़ गया है लेकिन छोटी नहर के जीर्ण-छिर्ण अवस्था मे होने के कारण किसानों के खेतों तक पानी नही पहुंच पा रहा है, जबकि सिचाई विभाग पर नहर के रख रखाव की जिम्मेदारी हैं, बावजूद इसके विभाव के कोई भी अधिकारी कर्मचारी फिल्ड में नज़र नही आते।

कांग्रेस नेता का बिलासपुर कलेक्टर को दिए गए शिकायत पत्र

किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने कलेक्टर को बताया कि पिछले लंबे समय से टूटे हुए नहरों का मरम्मत कार्य नहीं हुआ है यही कारण है कि कृषि कार्य के लिए समय पर किसानों को पानी नही मिल पा रहा हैं, उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विभाग के अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते की किसानों को समय पर जलाशय का पानी नहीं मिल पा रहा हैं। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष ने सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की लिखित शिकायत कलेक्टर के अलावा संभागीय अधिकारी सिंचाई विभाग बिलासपुर, एसडीएम मस्तूरी एवं तहसीलदार सीपत से भी की है।

अधिकारियों पर कार्यालय में बैठकर मॉनिटरिंग करने का आरोप

किसान कांग्रेस नेता प्रमोद जायसवाल ने खारंग डिवीजन के जल प्रबंध उप संभाग के अधिकारियों पर अपने बिलासपुर स्थित कार्यालय में बैठ कर के गलत ढंग से क्षेत्र का मुआयना करने का आरोप लगाया है, साथ ही विभाग के एसडीओ विनयधर दीवान पर भी आरोप लगाते हुए कहा है कि उनके क्षेत्र में आने के चलते विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौंके में नज़र नही आते यही कारण है कि किसान परेशान हैं।

कलेक्टर से टेल एरिया तक पानी पहुंचाने की मदद की अपील

प्रमोद जायसवाल ने बिलासपुर कलेक्टर से खारँग जलाशय का पानी टेल एरिया तक पहुंचाने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करने अपील की है। और मांग किया है कि अंग्रेजी हुकूमत के दौरान ग्राम खांडा में बने सिंचाई विभाग के रेस्ट हॉउस रेस्ट हॉउस का पुरर्निर्माण किया जाए यह क्षेत्र के एक मात्र विश्राम गृह है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...