बिलासपुर

जिला पंचायत सभापति राहुल के प्रयास से 4 गांवों में बनेगा उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन… शासन से 1 करोड़ 14 लाख स्वीकृत…सोनवानी ने सीएम और डिप्टी सीएम का जताया आभार

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी के प्रयास से सीपत क्षेत्र के चार ग्राम पंचायतों में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण होगा। इसके लिए शासन से 1 करोड़ 14 लाख 4 हजार की स्वीकृति मिली है। इन पंचायतों में उप स्वास्थ्य केंद्र के खुलने से वहां के लोगो को प्राथमिक उपचार के लिए दूर जाना नही पड़ेगा गांव में ही प्राथमिक चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी।

राहुल सोनवानी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री टी.एस.सिंहदेव का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से कई योजनाएं चलाई जा रही है। अब प्रदेश भर के बड़े गांवों में उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित करने के उद्देश्य से भवन का निर्माण कराए जाने के लिए राशि की स्वीकृति दी जा रही है इसी तारतम्य में प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत एरमसाही, गतौरा, नरगोड़ा एवं मेरे गृह ग्राम दर्राभांठा में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए 1 करोड़ 14 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान की है।

जिला पंचायत सभापति ने बताया कि जनसंख्या के आधार पर यह सभी गांव बहुत बड़े है इसलिए इन पंचायतों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार अत्यंत ही आवश्यक था और राज्य सरकार ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए भवन निर्माण के लिए राशि प्रदान की है। मस्तूरी विधानसभा के इन पंचायतों में निश्चित ही नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के लिए डॉक्टरों की नियुक्ति के साथ सेटअप जारी किया जाएगा। इससे ग्रामवासियों को सरलता के साथ अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का प्राथमिक इलाज गांव के ही उप स्वास्थ्य केंद्र में जाकर करा सकेंगे।
ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं सुचारू रूप से सरलता सुगमता के साथ संचालित हो और मस्तूरी विधानसभा के सीपत क्षेत्र में उप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के संचालित होने से ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...