राजनीति

कांग्रेस का “बूथ चलो अभियान”: राजेन्द्र धीवर ने कहा कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करती है

सीपत (रियाज़ अशरफी)| छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत मे होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस ने संभागीय सम्मेलन के बाद बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत और एक्टिव करने के लिए “बूथ चलो अभियान” शुरू किया है। इसी तारतम्य में सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार को स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई। जिसमे बूथ,सेक्टर और जोन के प्रभारी शामिल हुए

सीपत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष के अंत मे देश के पांच राज्यो में विधानसभा चुनाव है जिसमे छत्तीसगढ़ भी शामिल है, चुनावों में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहती है। जमीन से जुड़े बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर ही कांग्रेस पार्टी चुनाव में जीत दर्ज करती है। राजेन्द्र धीवर ने कहा 30 जून और 1 जुलाई को बिलासपुर में बूथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होने जा रही है जिसमे सभी कार्यकर्ता बूथों में जाकर प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार के कार्यकाल की महती योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

अभियान के सीपत ब्लॉक प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि बूथ चलो अभियान के तहत कांग्रेस के सीनियर नेता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से लेकर सीएम और पार्टी के दिग्गज नेताओं सहित मंत्रियों का विधानसभा क्षेत्र के किसी भी बूथ में आगमन हो सकता है। 15 सालों तक भाजपा ने सुनहरे सपने दिखाकर राज्य में सत्ता पर काबिज रही। पिछले विधानसभा चुनाव में इनके सपनों का भ्रम टूट गया। प्रदेश की जनता आने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को बम्फर जीत दिलाकर फिर से सरकार बनाने में मदद करेगी।

बैठक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, जयंत मनहर,कमल डहरिया एवं दुबे सिंह कश्यप ने भी संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गांव,गरीब और किसानों के लिए प्रदेश में चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए विधानसभा चुनाव के लिए बैठक में उपस्थित सीपत ब्लॉक के सभी 103 बूथ,18 सेक्टर और 11 जोन के प्रभारियों रिचार्ज किया।

इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रमिलदास मानिकपुरी,राजू सूर्यवंशी,वीरेंद्र लैहर्षण, बुटनराम पाटनवार,अहमद मोमिन, विजय गुप्ता,अक्कू खान,उमेश चंद्राकर,करुणा डुंगडुग,उमा खरे,विमल तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@