बिलासपुर

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के गणेश विश्वकर्मा बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष…. सतीश साहू महासचिव बनाए गए…

संजू ठाकुर,रोहणी अग्रवाल,आलोक पाण्डेय,कोमल ठाकुर,अश्विनी सिंह,सुशील शुक्ला को उपाध्यक्ष व उस्मान कुरैशी,उमेश सोनी,रतन केशरवानी,बी.अरूण नायडू को सचिव पद की जिम्मेदारी मिली

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ के संभागीय इकाई बिलासपुर की बैठक संघ के नवीन कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राज गोस्वामी ने की। डा.सतीश जायसवाल एवं मिर्जा शौकत बेग विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक मे संघ की योजना, आगामी कार्यक्रमों और वार्षिक गतिविधियों की परिचर्चा के बाद बिलासपुर संभागीय इकाई का विधिवत गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा संभागीय अध्यक्ष एवं सतीश साहू संभागीय महासचिव बनाए गये । विमल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। साथ ही संभागीय उपाध्यक्ष क्रमशः संजू ठाकुर,रोहणी अग्रवाल,आलोक पाण्डेय,कोमल ठाकुर,अश्वनी सिंह ठाकुर,सुशील शुक्ला, संभागीय सचिव उस्मान कुरैशी,उमेश सोनी,रतन केशरवानी, बी.अरूण नायडू बनाए गये। इकाई की कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अतुलकांत खरे,अजय कुमार शर्मा, अशोक टण्डन,विनोद सिंह ठाकुर,मो.अशरफ़ मेमन, दिनेश मिश्रा,अब्दुल रशीद खान,राजू चंद्रा शामिल किए गये हैं।

संभागीय अध्यक्ष को यथाशीघ्र बैठक आयोजित कर संभागीय इकाई में विस्तार करने को कहा गया है। सभी नवनिर्वाचित प्राधिकारियों ने संघ के संविधान अनुरूप पत्रकारों के हितार्थ सदैव तत्पर रहने और संगठन की मजबूती हेतु कार्य करने कहा है। बैठक में प्रमुख रूप से डा.सतीश जायसवाल,मिर्जा शौकत बेग,ठाकुर बलदेव सिंह ,राज गोस्वामी,गणेश विश्वकर्मा,रियाज अशरफी,शिव अवस्थी,उमेश सोनी, सतीश साहू,उत्तम तिवारी,अजय कुमार शर्मा, अतुलकांत खरे,मनीष शर्मा,रोहणी अग्रवाल,मनीष गुप्ता,अशरफ़ मेमन,विमल अग्रवाल,मनीष जायसवाल,शेख इमरान,आदाब मिर्जा,गोपाल मुदलियार सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...