बिलासपुर

सीपत में सुर्यवंशी समाज का अधिकारी/कर्मचारी सम्मेलन कल…जुटेंगे समाज के प्रमुख…तैयारियां अंतिम चरण पर…?

बिलासपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती के अवसर पर सूर्यवंशी समाज के अधिकारी/कर्मचारियों का एक भव्य सम्मेलन रविवार को सुबह 10:00 बजे सीपत के लिटिल लर्नर पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जगदलपुर के प्राचार्य डॉ जीपी खरे उपस्थित रहेंगे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. विद्युत मंडल पेंड्रा के कार्यपालन यंत्री उमेंद्र कुमार सोनवानी करेंगे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक इंजीनियर रामेश्वर खरे,दूरदर्शन केंद्र अगरतला त्रिपुरा के उपनिर्देशक आर एस टाइगर,बिलासपुर सिम्स के एम एस डॉ विनोद कुमार तामकनंद,सूर्यवंशी समाज के जिलाध्यक्ष नंदकिशोर डहरिया, पंधी आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार भारती,शासकीय टीसीएल कॉलेज जांजगीर के सहायक प्राध्यापक डॉ ईश्वरी सूर्यवंशी, शासकीय कला एवं वाणिज्य कॉलेज लोरमी की सहायक प्राध्यापक नितेश गढ़ेवाल, मुंगेली वन विभाग के रेंजर एफ आर लास्कर,जिला सहकारी बैंक कोटा के पर्यवेक्षक सुरेश कुमार श्यामले, शासकीय हाईस्कूल खोंधरा के व्याख्याता श्रीमती सतरूपा सोनवानी,शाउमा शाला मुंगेली की व्याख्याता श्रीमती कविता टेंगवर, व्याख्याता रामरतन भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए व्याख्याता कृष्णा सुनहरे एवं सेवानिवृत्त प्रधान पाठक एसपी केशर ने कार्यक्रम में सूर्यवंशी समाज के अधिकारी/ कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल