बिलासपुर

कौड़िया सरपंच का प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन को अल्टीमेटम…10 दिनों में सड़के नही सुधरी तो चक्काजम करेंगे…?

सीपत (रियाज़ अशरफी)। एनटीपीसी सीपत के प्रभावित ग्राम पंचायत कौड़िया की सरपंच श्रीमती रेखा श्रीवास्तव ने एनटीपीसी सीपत परियोजना प्रमुख, अनुविभागीय अधिकारी मस्तूरी एवं सीपत थाना प्रभारी को पत्र लिखकर मांग किया है कि। ग्राम जाँजी से कौड़िया 4 किमी,ग्राम दर्राभांठा से कौड़िया ब्रिज तक 3 किमी तथा,देवरी से कौड़िया 3 किमी हरदाडीह से कौड़िया 5 किमी की पहुंच मार्ग कुल 15 किमी की खराब सड़के अगर 10 दिनों के भीतर नही सुधारी गई तो मुख्य मार्ग में चलने वाले राखड़ से भरे वाहनों को रोककर ग्रामीण चक्काजाम करने बाध्य होंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन एवं एनटीपीसी प्रबंधन की होगी।

आपको बताते चले कि इन मार्गो से होकर एनटीपीसी के राखड़ डेम से रोजाना बड़ी संख्या में राखड़ से भरे भारी वाहन गुजर रहे है। जिससे यह सड़क अत्यंत जर्जर हो चुकी है। सड़के खराब होने की वजह है इन सड़कों पर कोई ना कोई राहगीर रोजाना हादसों का शिकार हो रहे है।

कौड़िया सरपंच का एनटीपीसी प्रबंधन और प्रशासन को पत्र

कौड़िया सरपंच श्रीमती रेखा धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे ज्यादा खराब कौड़िया से सीपत की सड़क है। एस डस्ट से बचने अगर सड़को पर पानी का छिड़काव कर रहे है तो फिसलन के चलते बाइक सवार लोगो का चलना दूभर हो रहा है अगर सड़को पर पानी नही डालते है तो भारी वाहनो के चलने से उड़ते राखड़ डस्ट से ग्रामीणों का जन-जीवन प्रभावित हो रहा है।

सरपंच ने बताया कि खराब सड़को की जानकारी उन्होंने पूर्व में भी पत्र के माध्यम से एनटीपीसी सीपत प्रबंधन एवं प्रशासन में बैठे अला अधिकारियों को अवगत कराया था। लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब मांग किये गए तय सीमा में सड़के नही सुधरी तो ग्रामीणजन वाहन रोको आंदोलन करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल