क्राइम

एनटीपीसी के 70 फिट ऊंची राखड़ डेम से हाइड्रा क्रेन गिरा… चालक सहित 5 मजदूर घायल…3 घण्टे कैबिन में फंसा रहा ड्राइव्हर, प्रबंधन ने सड़क में हादसा होना बताया….?

सीपत (रियाज़ अशरफी)। एनटीपीसी सीपत के 70 फिट ऊंची राखड़ डेम से हाइड्रा क्रेन पलट गया। हाइड्रा में ऑफ़रेटर के अलावा अन्य 4 मजदूर सवार थे सभी घायलों का इलाज बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में चल रहा है जहां 1 मजदूर स्थिति गम्भीर है बांकी लोगो को सामान्य चोंट आई है। एनटीपीसी प्रबंधन ने इस घटना को डेम के समीप सड़क में होना बता रहा है।

मालूम हो कि ग्राम रांक स्थित एनटीपीसी के 2 नम्बर राखड़ डेम में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे ठेका कंपनी केएस इंजीनियरिंग के 4 मजदूरों को लेकर हाइड्रा चालक डेम के ऊपर राखड़ पाइप की रिपेयरिंग करने के लिए जा रहा था इसी दौरान हाइड्रा का बैलेंस बिगड़ गया और 70 फिट नीचे लुढ़कते हुए सड़क के पास नाली में जा गिरा।

इस दौरान हाइड्रा में सवार मजदूर कृष्ण कुमार धुर्व उम्र 48 वर्ष और मंगल प्रसाद उम्र 38 वर्ष निवासी सोनभद्र (उप्र) हाइड्रा से छिटककर दूर जा गिरे जबकि चालक मुकेश विश्वकर्मा 38 वर्ष हाल निवास खांडा एवं मजदूर हेमलाल उम्र 44 वर्ष, जयरामनगर,चैतराम मंजारे उम्र 42 वर्ष रांक निवासी हाइड्रा में फंस गए किसी तरह डेढ़ घण्टे की मेहनत के बाद मजदूर हेमलाल एवं चैततराम मंजारे को बाहर निकाला गया। लेकिन हाइड्रा चालक मुकेश विश्वकर्मा शीट और केबिन के बीच मे बुरी तरह फंस गया। जिसे बाहर निकालने एस डाइक 1 से पोकलेन बुलवाकर 3 घण्टे की मसक्कत के बाद निकला गया सभी घायलों का इलाज अपोलो में चल रहा है। घायलों में कृष्णकुमार धुर्व को ज्यादा चोंट लगी है।

एनटीपीसी प्रबंधन ने कहा सड़क में हुआ है हादसा

घटना को लेकर एनटीपीसी सीपत प्रबंधन की ओर से बयान जारी किया गया है। जिसमे बताया गया है कि घटना एस डाइक 2 की ओर जाने वाली सड़क में हुआ है। और हादसा होने से पहले दो मजदूरों का हाइड्रा के केबिन से बाहर निकलना बताया गया है। जबकि परिस्थिति इससे विपरीत है।

हाइड्रा चालक को निकालते बचाव दल

एनटीपीसी की ओर से जारी बयान

आज सुबह लगभग 10.30 बजे एनटीपीसी सीपत के ऐश डाइक-2 की तरफ जाने वाली सड़क पर मेसर्स के एस इंजीनियरिंग के हाइड्रा पलटने की घटना हुई। हाइड्रा पलटने से पहले हाइड्रा केबिन में से दो संविदा श्रमिक बाहर निकल गए। घटना की सूचना प्राप्त होते ही आस पास के ग्रामीण, एनटीपीसी के अधिकारी तथा मेडिकल टीम, सीआईएसएफ़ एवं सीपत पुलिस कर्मी घटना स्थल पर पहुँचे एवं सभी के सहयोग से अन्य क्रेन (पोकलेन) के माध्यम से हाइड्रा केबिन में फँसे तीन अन्य संविदा श्रमिकों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया। आगे की चिकित्सा एवं जांच हेतु सभी घायलों का इलाज अपोलो अस्पताल बिलासपुर में जारी है। अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी की हालत स्थिर है तथा सभी ख़तरे से बाहर हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...