क्राइम

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के भाई ने ट्रेन के सामने कूद कर की खुदकुशी : मालगाड़ी के आगे पटरी में लेट गए भाजपा नेता..कटने से मौत…@

कशिश न्यूज़| जांजगीर

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बीजेपी के सीनियर लीडर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के भाई शेखर चंदेल (50) की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि BJP नेता शेखर चंदेल ने नैला रेलवे स्टेशन के पास खुदकुशी की है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मृतक भाजपा नेता शेखर चंदेल

मिली जानकारी के मुताबिक घटना 9 बजे रात की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, RPF, GRP और SP समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हाल ही में शेखर स्काउट गाइड के जिला आयुक्त बनाए गए थे।

घटना की जानकारी मिलते मौके पर उमड़ी भीड़

सुसाइड के बाद लोगों की जुटी भीड़

हालांकि, पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है। वहीं घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों को सूचना दी गई तो वे रात में मौके पर पहुंचे। वहीं उनके भाई नारायण चंदेल रायपुर में थे, वह भी जांजगीर पहुंच गए हैं।

मालगाड़ी के सामने पटरी पर सो गए शेखर

स्थानीय लोगों ने बताया कि शेखर रात में एक घंटे से रेलवे ट्रैक के पास टहल रहे थे। उसी वक्त तेज रफ्तार में एक मालगाड़ी आ रही थी। जैसे ही मालगाड़ी करीब पहुंची, वह पटरी पर जाकर सो गए, जिससे कटने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शेखर चंदेल के परिजनों से पूछताछ

स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। शेखर चंदेल के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। घटना की सच्चाई और कारणों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...