बिलासपुर

कोटवार संघ का एक दिवसीय धरना, वादा निभाओ रैली सीपत तहसील में कल

सीपत। कोटवार एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के बैनर तले कल गुरुवार को पूरे प्रदेश के तहसीलों में कोटवार एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के बाद वादा निभाओ रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन देंगे।

सीपत तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते कोटवार संघ

इसी तारतम्य में सीपत तहसील क्षेत्र के कोटवार संघ भी तहसील कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे, सीपत तहसील कोटवार संघ के अध्यक्ष भुलनदास मानिकपुरी ने बताया कि कोटवारों की मूल भूत समस्याओं का निराकरण नहीं होने के कारण प्रांतीय संघर्ष समिति के आव्हान पर कल तहसील मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे तथा वादा निभाओं रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौपेंगें।

थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते कोटवार संघ के पदाधिकारी

धरना और रैली की लिखित सूचना सीपत तहसीलदार और थाना प्रभारी को संघ के माध्यम से दी गई है। उन्होंने बताया कि धरना,रैली में सभी ग्राम पंचायतों के कोटवार शामिल होंगे।
 

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...