बिलासपुर

सीपत में विशाल सांई पालकी यात्रा आज…..महाआरती और भंडारा भी…. बड़ी संख्या में भक्त होंगे आयोजन में शामिल…..

सीपत। सांई मंदिर स्थापना सीपत के 10 वें वर्ष पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज 19 फरवरी रविवार को सुबह 11 बजे भव्य झांकियों के साथ विशाल सांई पालकी यात्रा निकाली जाएगी।

आयोजन समिति के प्रमुख प्रदीप पांडेय ने बताया कि साईं जी की पालकी यात्रा बैंड बाजा के साथ उत्साहपूर्वक माहौल के साथ यात्रा मंदिर से रामबाड़ा, गुप्ता मोहल्ला, राममंदिर, मातेश्वरी मंदिर से होते हुए तेलीपारा स्कूल मोहल्ला, बजरंग चौक होकर गांव का भ्रमण करते हुए फिर से सांई मंदिर पहुंचेगी।

समिति अध्यक्ष प्रदीप पांडेय ने बताया पालकी यात्रा समापन के साथ महाआरती और भंडारे का भी आयोजन समिति की ओर से किया गया है। इसके लिए मंदिर प्रांगण की साफ सफाई आकर्षक रंग रोगन फूलों से सजाया गया है। यात्रा में छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य डॉ सनत मिश्रा, जनपद पंचायत सभापति श्रीमती मेघा सुनील भोई, थाना प्रभारी हरिशचंद्र टांडेकर शामिल होंगे।

आयोजन की तैयारी में प्रदीप पांडेय, हिमांशु गुप्ता, हरीश गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, चंद्रप्रकाश गुप्ता, पिंकी गुप्ता, सुधा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, आरुषि गुप्ता, सिया गुप्ता, शुभांगी पाण्डेय,एकलव्य गुप्ता, सुमित गुप्ता, नीरज गुप्ता, वैभव गुप्ता, राजू धीवर, विनोद यादव, डिकेश गुप्ता, आशिफ अली, सुमित निर्मलकर सहित समिति के सभी सदस्य लगे हुए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...