क्राइम

पुलिस की कार से बाइक सवार युवक की मौत…गुस्साए परिजनों ने थाना घेरा फिर सड़क जाम किया….

रायगढ़ (रियाज़ अशरफी)। रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा के पास गुरुवार को पुलिस की गाड़ी से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल सुमन चौहान के ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

थाने के अंदर ग्रामीण जन

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। हेड कॉन्स्टेबल सुमन चौहान की गाड़ी का नंबर CG 13 U5250 है। मृत युवक का नाम आदर्श चौहान है, वहीं घायल युवक के नाम का पता नहीं चल सका है। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

इधर सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और मोहल्लेवासियों ने कोतरा रोड थाने का घेराव के बाद रोड जाम कर दिया। लोगों ने मृतक परिवार के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की।

मृतक आदर्श चौहान

मामले की सूचना मिलते ही सीएसपी अभिनव उपाध्याय, डीएसपी निकिता मिश्रा, जूटमिल थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल, कोतरा रोड थाने पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।
जिसके बाद प्रशासन की ओर से मौके पर उपस्थित शासकीय अधिकारी ने मृतक परिजनों को 25 हजार रुपए की मुआवजा राशि दी।

आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम खत्म कर दिया। इस संबंध में कोतरा रोड थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि जिस समय की घटना है, उस समय वाहन में एक व्यक्ति बैठा हुआ था और गाड़ी में पुलिस लिखा हुआ था लेकिन उस वाहन का कोतरा रोड़ थाना से या पुलिस के किसी भी थाने से कोई संबंध नही था। शिकायत मिलने के बाद वाहन चालक संजय डनसेना के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...