क्राइम

“ऑपरेशन निजात”:- …..नशा रोकने सीपत पुलिस ने ली मेडिकल संचालको की बैठक…लिए गए कई अहम निर्णय…?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। न्यायधानी के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर पूरे बिलासपुर जिला में नारकोटिक्स ड्रग्स एवं अवैध नशे के खिलाफ पुलिस एक विशेष अभियान “ऑपरेशन निजात” चला रही है।

थाना परिसर में मेडिकल संचालको की बैठक लेते थाना प्रभारी

इसी तारतम्य में सीपत थाना प्रभारी टीआई हरिश्चंद्र टांडेकर ने रविवार को थाना परिक्षेत्र के मेडिकल संचालकों की बैठक लेकर ऑपरेशन निजात के बारे में उन्हें जानकारी दी और कहा कि कोई भी मेडिकल संचालक किसी भी तरह की नशे की प्रतिबंधित दवाई की बिक्री ना करें,थोड़े से पैसे कमाने के चक्कर मे एक वर्ग नशे के गिरफ्त में आ रहे है इससे उनका घर परिवार तबाह व बर्बाद हो रहा है।

थाना प्रभारी ने बताया की गांव-गांव में जाकर नशे के खिलाफ “ऑपरेशन निजात” अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। युवाओं तक इसका सकारात्मक संदेश जाएगा तो परिणाम भी सकारात्मक आएंगे। थाना प्रभारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में बच्चों,नवयुवकों के बीच नशे के सेवन में बढ़ोत्तरी और इसकी अवैध बिक्री एक गंभीर समस्या बनी हुई है। यही कारण है कि इसके रोकथाम के लिए नशा एवं ड्रग तस्करी के विरूद्ध एक अभियान चलाने की शुरुआत की जा रही है। सीपत को नशा मुक्त बनाने में हम सबको मिलकर एक सकारात्मक प्रयास करना होगा।

बैठक में एसआई रामनिरंजन राठिया,एएसआई युगल शर्मा,प्रधान आरक्षक उमाशंकर राठौर, प्रधानारक्ष विजय शर्मा,प्रधानआरक्षक अकबर अली,प्रधान आरक्षक गजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक बी. केरकेट्टा,आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज सहित क्षेत्र के सभी मेडिकल संचालक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सेल्फी पॉइंट से भी जागरूक करने का प्रयास

नशे के खिलाफ जागरूकता लाने के उद्देश्य से थाना परिसर में दो सेल्फी पॉइंट स्टैंड बनाया गया है इसे लेकर लोगो में बड़ा उत्साह है,नशे के खिलाफ स्लोगन लिखे इस सेल्फी पॉइंट में फोटो खिंचवाकर फेसबुक,वॉट्सप सहित सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा है पुलिस की इस विशेष अभियान से नशे के विरुद्ध लड़ने में अवश्य सहायक सिद्ध होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...