बिलासपुर

मैसर्स कोलमेन लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पर्यावरणीय हेतु जन सुनवाई का आज होगा विरोध

बिलासपुर(रियाज़ अशरफी)।मैसर्स कोलमेन लॉजिस्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पर्यावरणीय हेतु आज शुक्रवार को जन सुनवाई है। लेकिन ग्राम पंचायत के स्थानीय निवासी इस जनसुनवाई के विरोध में और उनमें इस कोलवाशरी को लेकर काफी नाराजगी भी देखी जा रही। जब प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तब गलत तरीके से जनसुनवाई कराकर यहां गतौरी गांव के बीचों- बीच कोल क्रेशर की स्वीकृति ले ली गई थी इसके विरोध में ग्राम वासियों की समस्याओं को देखते हुए पूर्व में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था तब अंकित गौरहा और उनके 11 सहयोगियों पर पुलिस प्रशासन ने चक्का जाम का मामला भी दर्ज किया था।

इस विषय में जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा ने बताया की जिस स्थान पर कोलवासरी खोला जाना प्रस्तावित है उससे मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही प्राथमिक और मिडिल स्कूल संचालित है,कोलवाशरी के बाउंड्री से लगी हुई शासकीय धान संग्रहण केंद्र है,कोल वाशरी के पीछे ही शासकीय तलाब है और वहां पानी का जलस्तर भी काफी नीचे चला गया है किसानों के बोर फेल हो रहे हैं ऐसी परिस्थिति में कोलवाशरी के द्वारा भी भारी मात्रा में जल का उपयोग किया जाएगा जिससे भविष्य में स्थानीय लोगों को पीने की पानी के लिए भी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है. और ऐसी परिस्थिति में कोलवाशरी के लिए जनसुनवाई किया जाना दुर्भाग्य जनक हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...