बिलासपुर

युवा दिवस:- शिविर में 80 लोगों ने किया रक्तदान..शहीद के परिजन हुए सम्मानित… नरगोड़ा के युवाओं ने किया आयोजन

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। स्वामी विवेकानंद जयंती को ग्राम नरगोड़ा के युवाओं ने एक अलग अंदाज में मनाया। उन्होंने अपने गांव नरगोड़ा में गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया और सीपत क्षेत्र के शहीदों के परिजनों का सम्मान किया साथ ही रक्तदान शिविर लगाया। जिसमे 80 लोगो ने मानवता को बचाने अपने लहू का दान किया। इस दौरान सड़क हादसों से बचने के लिए यातायात के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने कहा कि शहीदों की अमिट बलिदानी कभी व्यर्थ नही जाएगी। शहीदों की बदौलत राष्ट्र की एकता व अखंडता बरकरार है। प्रदेश सरकार शहीद परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़ी है।

अतिविशिष्ट अतिथि के रुप मे उपस्थित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने कहा कि हमे अपने वीर शहीदों की कुर्बानी पर गर्व है देश के इन जांबाज सिपाहियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर भारत माँ की आन,बान और शान को बुलंदियों तक पहुँचाया है। जिला पंचायत सदस्य ने लगातार हो रहे सड़क हादसों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सड़क हादसों में हो रही मौतों में ज्यादतर लोग हेलमेट का इस्तेमाल नही किये है हमे चाहिए कि पूरी सुरक्षा के साथ वाहनों के परिचालन करें।

भारतीय थल सेना के रिटायर्ड सूबेदार मेजर शिवेंद्र नारायण पांडेय ने कहा युवा उत्सव के परिपेक्ष्य आयोजित रक्तदान शिविर में लड़को के साथ कदम से क़दम मिलाकर बेटियों ने भी रक्तदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है यह युवा पीढ़ी के लिए अच्छा संकेत है। रक्त कोई जाति धर्म नही देखता है रक्त जिस इंसान के शरीर मे जाता है वह सिर्फ उसका ग्रुप देखता है उन्होंने कहा कि हमे गंभीरता के साथ यातायात के नियमो का पालन करना होगा तब कही जाकर दुर्घटनाओं से निजात मिलेगी। जिस तरह नरगोड़ा के युवाओं ने आज युवा दिवस के दिन यह पुनीत कार्य किया है इसी तरह अन्य गांवों के लोग भी कर लें तो समाज को एक नई दिशा मिलने में सहायक साबित होगा।

कार्यक्रम को थल सेना के पूर्व पैरा कमांडो पुरुषोत्तम कुमार चंद्रा, रिटायर्ड सुबेदार डीएल वंशकार, नरगोड़ा सरपंच श्रीमती फूलबाई प्रजा खरे,सीपत भाजपा मंडल महामंत्री अभिलेश यादव, युवा कांग्रेस नेता राजू सूर्यवंशी,दुर्गा प्रसाद देवांगन, प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सचिव रियाज अशरफी, संरक्षक हिमांशु गुप्ता, गणेशराम यादव ने भी संबोधित करते हुए अपने विचार रखे।

शहीद के परिजनों को साल श्रीफल,स्मृति चिन्ह और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ हेलमेट से सम्मानित किया गया

सीपत क्षेत्र के शहीद वीरेंद्र कैवर्त, शाहिद विनोद कौशिक, शहीद कीरितराम पटेल एवं शहीद धनीराम ठाकुर के परिजन और अतिथियों को साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर आयोजक मंडल ने सम्मानित किया। और शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र के साथ हेलमेट प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन परमेश्वर श्रीवास व आभार प्रदर्शन प्रमित कोरी ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

आयोजन को सफल बनाने में नरगोड़ा के युवा प्रमित कोरी, छविभूषण वंशकार, परमेश्वर श्रीवास,निखिल देवांगन, मणिशंकर साहू, शिवनारायण सूर्यवंशी, आशीष वंशकार, हरीश, ओंकार कमलाकर सुमित धीवर, रवि भोई, दीपक साहू ,सुरेश जायसवाल, आशीष यादव, अभय उपाध्याय सहित सभी युवाओं की अहम भूमिका रही।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...