बिलासपुर

एनटीपीसी सीपत में बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन कार्यशाला का शुभारंभ

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में बालिका सशक्तिकरण अभियान- 2022 के शीतकालीन सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को चाणक्य सभागार में परियोजना प्रमुख श्री घनश्याम प्रजापति, कार्यकारी निदेशक (सीपत) एवं श्रीमती सरोज प्रजापति अध्यक्षा, संगवारी महिला समिति तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह शीतकालीन सत्र का आयोजन 23 से 28 दिसंबर तक किया जाएगा| 

बताते चलें कि मई तथा जून महीने में एनटीपीसी सीपत द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत करीब एक माह तक बालिका सशक्तिकरण अभियान का आयोजन किया गया था। जिसमें परियोजना प्रभावित 17 गांवों के 24 विद्यालयों से 10 से 12 वर्ष के 120 बालिकाओं ने भाग लिया था। इस अभियान का उद्देश्य था – परियोजना के आस-पास के विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं को हर संभव शिक्षित एवं सशक्त बनाना।

इस कार्यशाला में छात्राओं के मानसिक व बौद्धिक विकास के साथ–साथ जीवन जीने की कला को भी समझाया गया था। इस कला के माध्यम से वे अपने सपनों को साकार करने में खुद से सक्षम होंगी तथा अपने जीवन को खुद  सुनहरे रंगो से भरेंगी। मई – जून में आयोजित बालिका सशक्तिकण अभियान के दौरान मेरिट में आए 10 श्रेष्ठ बच्चों को बाल भारती पब्लिक स्कूल में दाखिला दिलाया गया तथा इन 10 बच्चों की पढ़ाई की पूरी ज़िम्मेदारी एनटीपीसी सीपत ने ली है।

एनटीपीसी सीपत का यह प्रयास है कि आज के बदलते परिवेश में बच्चों को भी उसी बदलाव के साथ बदलने में सक्षम बनाएं। इसी को ध्यान में रखते हुए एनटीपीसी सीपत ने चार सप्ताह का बालिका सशक्तिकण अभियान का आयोजन किया गया था तथा अभियान की समाप्ति के पश्चात बच्चों में हुए बदलाव की समीक्षा के लिए साप्ताहिक शीतकालीन सत्र का आयोजन किया जा रहा है।इस शीतकालीन सत्र में ग्रीष्मकालीन सत्र में कराये गये विभिन्न गतिविधियों जैसे योगा, ड्राईंग पेन्टिग, नृत्य एवं संगीत, खेलकूद, आत्मरक्षा के लिए  ताइक्वाडो, मनोरंजनात्मक कार्यक्रम एवं अकादमिक अध्यापन गणित, विज्ञान, अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर शिक्षा का पुन: अभ्यास कराया जाएगा तथा उन्हें कुछ और नई चीज सीखने का अवसर पर प्रदान होगा| 

कार्यशाला के प्रथम दिवस बालिकाओं को संकाय सदस्यों द्वारा योगा एवं मेडिटेशन के माध्यम से पर्यावरण एवं प्रकृति से जुड़ाव की जानकारी दी गयी।  

इस दौरान रमानाथ पुजारी, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन व अनुरक्षण) ,  श्री यू एच गोखे, मुख्य महाप्रबंधक (यूएसएससी एवं सीपीजी-2), अन्य महाप्रबंधक गण सांगवारी महिला समिति समिति की सदस्याएं, यूनियन एसोसिएशन के सचिव व अध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।     
 

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल