शिक्षा

विरानी पब्लिक हाई स्कूल में साइंस और गणित के मॉडल को लोगो ने सराहा बच्चो ने दिखाई अपनी वैज्ञानिक कला की प्रतिभा

बिलासपुर। विरानी पब्लिक हाई स्कूल सीपत में गणित और विज्ञान का एक दिवसीय प्रदर्शनी मेला गुरुवार को आयोजित किया गया।


मुख्य अतिथि सीपत तहसीलदार श्रीमती माया अंचल,जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, एनटीपीसी कार्यकारी इंटक अध्यक्ष सलीम विरानी एवं स्कूल की प्राचार्य श्रीमती तारा गिरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


प्रदर्शनी में नर्सरी से क्लास 10 वीं तक के बच्चों ने अपने अंदर छिपी प्रतिभा को दिखाया और विभिन्न तकनीकियो का उपयोग करते हुए विज्ञान व गणित के मॉडल को बनाया। जिसका अवलोकन मुख्य अतिथियों और अभिभावकों ने किया। सभी ने बच्चों के बनाए हुए मॉडलों की खूब प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने विज्ञान में पवन चक्की, मनुष्य पाचन तंत्र, डे नाईट मॉडल, सौरतंत्र, वाटरफॉल,पेंडुलम,जलतंत्र, सिंचाई उत्सर्जन तंत्र, तड़ित चालक, पादप कोशिका, हाइड्रोलिक मॉडल, राकेट, गणित मापक मॉडल, गणित सूत्र मैथ्स, थ्योरी, ज्यामिति कोण, त्रिविमिय में केलकुलेटर, एटीएम मशीन तराजू मॉडल, कंप्यूटर मॉडल बनाया l कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की समस्त शिक्षक शिक्षिका हैं सहित विद्यार्थियों का योगदान रहा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
एनटीपीसी में सतर्कता सप्ताह शुरू, अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सत्यनिष्ठा की शपथ जहां से बैगा के कंधों पर गांव पहुंचीं मां मन्नादाई, उसी ठड़गा पहाड़ की खोला गोसाईन गुफा में 5 किमी च... मां महामाया के दरबार में पहुंचे डॉ. बांधी, 11 गांवों के दुर्गा पंडालों में टेका माथा, वरिष्ठजनों से ... तहसील में पहली बार तीन अफसरों की तैनाती,कार्यालय में फिर भी खाली है आरआई, बाबुओं के कई पद, ऐसे में क... चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन...