शिक्षा

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति की सराहनीय पहल, 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं के 1492 विद्यार्थियों को वितरित किए गए स्वेटर…@


कशिश न्यूज़ | सीपत

एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत एक सराहनीय पहल करते हुए सीपत, जांजी, देवरी, कौड़िया, रांक, रलिया, गतौरा एवं कर्रा सहित क्षेत्र की 15 शासकीय प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत कक्षा पहली से पाँचवीं तक के कुल 1492 विद्यार्थियों को शीत ऋतु से बचाव हेतु स्वेटर का वितरण किया गया।

स्वेटर वितरण कार्यक्रम में संगवारी महिला समिति अध्यक्ष  श्रीमती शिखा मंडल,वरिष्ठ सदस्य श्रीमती शर्मिष्ठा सिन्हा, श्रीमती डिमना सरकार सहित समिति की अन्य वरिष्ठ सदस्याएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संबंधित ग्रामों के जनपद सदस्य, सरपंच एवं उपसरपंच की गरिमामयी उपस्थिति भी रही

इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रीमती शिखा मंडल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, बेहतर शिक्षा अर्जित करने तथा अपने सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

उल्लेखनीय है कि संगवारी महिला समिति निरंतर सामाजिक सरोकार से जुड़े जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। शीत ऋतु को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रहे, इसी उद्देश्य से इस स्वेटर वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...