क्राइम

भावंर गणेश की मूर्ति चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार , कब्जे से खंडित मूर्ती बरामद.. पुलिस ग्राहक बनकर पहुँची आरोपियों तक…

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम इटवापाली में तीन माह पूर्व 25 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने प्राचीन भाँवर गणेश की काले ग्रेनाइट की मूर्ति को मंदिर के सेवक को बंधक बनाकर चोरी कर ले गए थे। मामले में बिलासपुर की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसएसपी पारुल माथुर मौके पर पहुँचकर मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और मूर्ती को बरामद करने अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

इस प्रकरण को पुलिस ने तीन महीनो की कड़ी मेहनत के बाद सुलझा लिया है। एसएसपी पारूल माथुर ने रविवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना के बाद से मस्तूरी पुलिस और एसीसीयू की टीम लगातार जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम चौहा के दो लडके काले पत्थर के एक टुकडे का सैम्पल लेकर उसे मूर्ति बताकर चार करोड़ में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे है इस सूचना को एसएसपी पारूल माथूर ने गंभीरता से लेते हुए क्राईम बांच प्रभारी हरविन्दर सिंह को स्वयं ग्राहक बनकर सौदा करने भेजा।

जहाँ पुलिस ने खुद को कन्नौज (यु.पी.) का व्यापारी बताकर तीन दिन पहले युवराज टण्डन से मुलाकात कर सौदे बाजी की क्राइमब्रांच प्रभारी ने चर्चा करते हुए पहले मूर्ति दिखाने की मांग की आरोपियों ने मूर्ति दिखाने के लिए शनिवार की रात को तय किया पुलिस ने आरोपियों के बताए गए ग्राम चौहा के स्थान पर पहुची पाच लाख के नकली नोट एण्डवांस मनी के रूप में दिखाते हुए क्राईम ब्रांच प्रभारी ने पुनः युवराज टण्डन से पहले मूर्ति दिखाने की बात दोहराई तब युवराज ने अपने दोस्त मोहताब सुमन को फोन कर मोटर सायकिल में मूर्ति मंगवाई जैसे ही मोहताब मोटर सायकिल में मूर्ति लेकर आया और झोला खोलकर मुर्ति दिखाई तब पहले से योजना बनाकर छिपे क्राइम ब्रांच पुलिस एवं थाना मस्तुरी के सउनि हेमन्त पाटले ने टीम के साथ घेराबंदी कर युवराज और मोहताब को अपने कब्जे में लेकर कड़ाई से पुछताछ की, तो दोनों ने अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ पैसे के लालच में चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किया।

चार आरोपियों को मूर्ति लूट के अपराध में गिरफ्तार किया गया है वही अतूल भार्गव गांव एवं घर से फरार मिला जिसकी तलाश जारी है। बता दे किआरोपी युवराज एवं अतुल भार्गव थाना मस्तुरी में पहले भी अन्य मामलों में चालान हो चुके है।

आरोपियों के नाम

01 युवराज टण्डन पिता लक्ष्मी टण्डन उम्र 20 वर्ष निवासी चौहा थाना मस्तुरी 

02 मोहताब सुमन उर्फ राजा पिता नरेश सुमन उम्र 25 वर्ष निवासी चौहा थाना मस्तुरी

03 सुमीर राय पिता सौंपत राय उम्र 20 निवासी चौहा थाना मस्तुरी

 04 निशांत उर्फ सचिन धृत्तलहरे पिता दिलीप कुमार धृत्तलहरे उम्र 20 वर्ष निवासी चकरबेढा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर

फरार आरोपी :- 05 अतुल भार्गव पिता संजय भार्गव उम्र 25 वर्ष निवासी टिकारी थाना मस्तुरी जिला

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...