शिक्षा

बोर्ड परीक्षा में ललित शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन,छात्रों ने बोर्ड में रचा इतिहास…@

कशिश न्यूज़| सीपत

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पिछले दिनों घोषित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में सीपत क्षेत्र मुख्यालय में ललित शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया।

ललित प्रक्षिक्षण संस्थान के टॉपर छात्राएं

कक्षा 10वीं में नीलम पटेल ने 89.5% अंक प्राप्त कर संस्थान में टॉप किया। वहीं तृप्ति श्रीवास ने 88.5%, अंशु मरावी ने 85.5%, प्राची बर्मन ने 84% और चंचल साहू ने 82% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कक्षा 12वीं में सीमा खरे ने 76%, ईशा साहू और प्रिंसी सूर्यवंशी ने 75% अंक अर्जित किए। इसके अलावा भी कई विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त कर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को साबित किया।

संस्थान के संचालक ललित खरे ने बताया कि उनका संस्थान पिछले तीन वर्षों से लगातार सर्वाधिक प्रतिशत लाने वाले छात्र तैयार कर रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह सफलता शिक्षकों की मेहनत, विद्यार्थियों की लगन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...