शिक्षा

पोस्टिंग संशोधन निरस्त का असर: ब्लॉक के 17 स्कूल में एकल शिक्षकीय, एक मे कोई भी नही, शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई…@

(रियाज़ अशरफी): शिक्षक संशोधन आदेश के निरस्तीकरण के बाद सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है विकासखंड के डेढ़ दर्जन स्कूलों में एकल शिक्षकीय से व्यवस्था संचालित है तो एक मे कोई शिक्षक ही नही है दूसरे स्कूल के शिक्षकों का वैकल्पिक व्यवस्था किया गया है।

झलमला गांव युवतियां बच्चों को निःशुल्क पढ़ाई हुई

बता दें कि बीते दिनों शासन ने शिक्षक पोस्टिंग में घोटाले की शिकायत मिलने के बाद शिक्षक संशोधन आदेश को निरस्त कर दिया था और वहां के शिक्षकों को पूर्व पदोन्नत संस्था में जाने के लिए तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया था, शासन के इस आदेश के बाद मस्तूरी विकासखंड के 17 प्राथमिक शाला एवं 1 पूर्व माध्यमिक शाला सहित कुल 18 स्कूलों के 66 शिक्षक प्रभावित हुए है, संशोधन आदेश के निरस्त होने के बाद का आलम यह है कि 17 सरकारी स्कूल एकल शिक्षकीय और 1 स्कूल शिक्षक विहीन है इन स्कूलों के सैकड़ो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

ब्लॉक के ये सभी स्कूल हुए एकल शिक्षकीय

शिक्षकों के पोस्टिंग संशोधन निरस्त के बाद शासकीय प्राथमिक शाला दवनडीह, कर्रा, हरदाडीह, नैय्यापारा लोहर्सी, खोंधरा,कन्या शाला खम्हरिया, भरुवाडीह, नवागांव, मंडी मोहल्ला भनेशर, विश्रामपुर, हरदी आमगांव, धनगंवा, बालक मस्तूरी, जोन्धरा, अमलडीहा, बेल्हा,सबरियाडेरा लोहर्सी सोन एवं मिडिल स्कूल जैतपुर की जिम्मेदारी सिर्फ 1-1 शिक्षक संभाल रहे है,जाहिर सी बात है कि शिक्षकों की कमी से यहां की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

यहां नही है कोई भी शिक्षक

लोहर्सी के सबरिया डेरा का स्कूल है शिक्षक विहीन

शिक्षक पोस्टिंग संसोधन निरस्त होने के बाद विकासखंड के लोहर्सी सोन के सबरिया डेरा स्थित प्राथमिक शाला शिक्षक विहीन हो गया है, 10 माह पूर्व यहां के प्रधान पाठक को स्कूल में शराब पीने और बच्चों से चखना मंगाने के वीडियो वायरल होने के बाद डीईओ ने निलंबित कर दिया था। वर्तमान में यहां गांव के ही जनपद प्राथमिक शाला के दो शिक्षकों को वैकल्पिक तौर पर पढ़ाने भेजा गया है।

आज से कई स्कूलों में तिमाही परीक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर सरकारी स्कूलों में 25 से 30 सितंबर तक सुविधानुसार तिमाही परीक्षा प्रारंभ है, स्कूल में शिक्षक की कमी की वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई है सिलेबस भी पूरा नही किया जा सका है। ऐसे में एग्जाम प्रभावित होना स्वभाविक है।

झलमला मिडिल स्कूल में 84 बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी एक शिक्षक पर

ग्राम झलमला के मिडिल स्कूल में कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक 84 बच्चे अध्ययनरत हैं। यहां बच्चों को पढ़ने के लिए केवल एक ही शिक्षक हेड मास्टर शारदेन्द्र श्रीवास है। शिक्षक संशोधन लिस्ट में इस स्कूल के दो शिक्षक प्रभावित हुए है, शिक्षक नरेंद्र कश्यप लंबे समय से स्वास्थ्यगत कारणों से छुट्टी पर चल रहे है,गांव की दिव्या साहू,कावेरी साहू और अनुराधा साहू बच्चों को निःशुल्क पढ़ा रही है।

बीईओ ने कहा शिक्षकों की मांग के लिए शासन को भेजा गया है प्रस्ताव

मामले की जानकारी लेने पर विकासखंड के बीईओ अश्विनी कुमार भारद्वाज संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि सभी एकल शिक्षकीय वाले स्कूलों में दो और शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग का प्रस्ताव जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया है, उम्मीद है स्कूलों में टीचर जल्दी भेजे जाएंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...