राजनीति

वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज 31 मई को बिलासपुर दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल…@

कशिश न्यूज़| बिलासपुर

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. सलीम राज कल 31 मई शनिवार को एक दिवसीय अधिकृत दौरे पर बिलासपुर आ रहे हैं। इस दौरान वे जिले में वक्फ संपत्तियों का निरीक्षण, प्रमुख लोगों से मुलाकात, प्रेस से संवाद और धार्मिक प्रोग्राम जैसे कई अहम कार्यक्रम शिरकत करेंगे ।

डॉ सलीम राज

कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. सलीम राज शनिवार की सुबह 10:00 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12:00 बजे बिलासपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहाँ वे जिले की विभिन्न वक्फ संपत्तियों जैसे मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान आदि से संबंधित मुतवल्लियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक के उपरांत वे वक्फ बोर्ड के अधिकारियों और सदस्यों के साथ मिलकर वक्फ संपत्तियों का स्थल निरीक्षण करेंगे। इसके बाद प्रेस क्लब में आयोजित “प्रेस से मिलिए” कार्यक्रम में पत्रकारों से संवाद करेंगे।

दौरा कार्यक्रम का रूट व टाइम चाट

दोपहर के कार्यक्रमों में वे जिले के भाजपा अध्यक्ष और महापौर के निवास जाकर शिष्टाचार भेंट करेंगे। साथ ही भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। शाम 6:00 बजे गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुस्लिम प्रीमियर लीग में डॉ. सलीम राज बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस अवसर पर वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन करेंगे।

शाम के समय वे पुनः सर्किट हाउस लौटकर समाज प्रमुखों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें वक्फ अधिनियम 2025 और वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा व विकास पर चर्चा की जाएगी। रात्रि 8:00 बजे अपनी टीम के साथ रतनपुर के लिए रवाना होंगे और वहाँ 9:00 बजे हज़रत सैयद मूसा शहीद रह.अ. के सालाना उर्स में अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत वे देर रात लगभग 11:00 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दौरे में बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. फारूकी सहित अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज का यह दौरा वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और विकास के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है, जिससे समुदाय को कई महत्वपूर्ण संदेश मिलेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...