राजनीति

मुख्यमंत्री साय से मिलकर सीपत कॉलेज के जन भागीदारी समिति अध्यक्ष नूरी ने जताया आभार… क्षेत्र की गिनाई समस्या. सीएम ने कहा मांगो को जरूर पूरा करेंगे..@

कशिश न्यूज़|सीपत

ज़िला पंचायत सदस्य नूरी दिलेंद्र कौशिल ने शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत में जनभागीदारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलकर आभार जताया। राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को हुई इस मुलाकात में नूरी दिलेन्द्र कौशिल ने मुख्यमंत्री साय को सीपत क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराते हुए उसके निराकरण की मांग की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात करते नूरी दिलेन्द्र कौशिल व अन्य

जिला पंचायत सदस्य नूरी ने सीएम को सीपत में राज्य सरकार की मद छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कारपोरेशन विभाग से लगभग 8 करोड़ की लागत से निर्मित 100 बिस्तर का खंडहर हो चुके हॉस्पिटल के विषय मे ध्यानाकर्षित करते हुए बताया कि 2016 में 100 बिस्तर हॉस्पिटल का टेंडर हुआ था जो 2018 में बनकर तैयार हो गया था किंतु पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में इस अस्पताल भवन का लोकार्पण ही नहीं कराया गया। देखरेख के अभाव में अस्पताल भवन जर्जर हो चुका है तथा खिड़की दरवाज़े भी चोरी हो चुके है। इस पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस मामले में मैं स्वास्थ्य मंत्री से जानकारी लेता हूं। यदि ऐसा है तो इस ओर तत्काल उचित पहल किया जाएगा। सड़को पर बैठे व विचरण करने वाले पशुओं से हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए नूरी कौशिल ने चरवाहों और खेत की रखवाली करने वालो की रोजी को मनरेगा से जोड़ने मुख्यमंत्री से मांग की ताकि पूरे साल भर तक मवेशी तथा खेतो के फसल की व्यवस्था बनी रहे।

जिला पंचायत सदस्य श्रीमती नूरी कौशिल ने सीपत के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत को उन्नत करके सामुदायिक स्वस्थ केंद्र के रूप विकसित करने की मांग की जिस पर सीएम नेआश्वस्त किया कि स्वास्थ्य मंत्री से बात करके इस कार्य को पूरा करेंगे। नूरी ने शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत के भूगोल विषय को स्ववित्तीय मद के स्थान पर शासन के माध्यम से संचालित करने का आग्रह किया। साथ ही इस महाविद्यालय में प्राणीशास्त्र की कक्षाएं आरंभ करने का निवेदन किया। श्रीमती कौशिल ने बीसीए की संचालित कक्षाओं में प्राध्यापकों की कमी के विषय में भी सीएम को अवगत कराया। महाविद्यालय की उक्त समस्याओं के जल्द निराकरण के लिए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के दौरान साथ मे भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलेंद्र कौशिल और युवा मोर्चा ज़िला कार्यसमिति सदस्य कुंदनधर दीवान भी उपस्थित रहे।

खूंटाघाट से मस्तूरी तक नगर मार्ग को बनाने की मांग

जिला पंचायत सदस्य नूरी कौशिल ने मेलानाडीह से मस्तूरी तक नहर मार्ग के डामरीकरण के अलावा ग्राम पंचायत ज़ेवरा और जुहली में बीस बीस लाख की लागत से से दो पुलिया के निर्माण की मांग भी की। जिस पर मुख्यमंत्री साय ने विभागीय मंत्रियों के माध्यम से उक्त कार्य को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। साथ ही जिला पंचायत सदस्य के द्वारा सीपत के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय को पुनः शहीद विनोद कौशिक के नाम पर करने की मांग की गई

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
सीपत-बलौदा जर्जर सड़क पर प्रशासन-ग्रामीणों के बीच लंबी वार्ता के बाद बनी सहमति, सड़क सुधार के लिए 15... खोंधरा जंगल में ‘जंगलराज’ 9 महीने में 7 चीतलों की मौत, सड़क किनारे पड़ा रहा शव और वन विभाग बेखबर ! स... जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत.....