राजनीति

कांग्रेस के खिलाफ ऐसा आक्रोश की पूरा गांव हो गया भाजपा में शामिल…विधायक ने भगवा गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया…कहा विश्वास को कायम रखना मेरी जिम्मेदारी

कांग्रेस ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत से कोसों दूर- डॉ. बांधी

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। यहां एक पूरे गांव के लोग कांग्रेस सरकार की कार्यशैली और कामकाज से नाराज़ होकर भाजपा का दामन थाम लिया है। क्षेत्रीय विधायक ने सभी लोगो को भगवा गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराया।

खपरी खपरी गांव के लोग जिन्होंने भाजपा में प्रवेश किया

         बताते चलें कि मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेलपान खपरी के लोग प्रदेश सरकार की रीति नीति से और कार्यशैली को लेकर भारी नाराज़गी जताएं हैं,उनका कहना है कि कांग्रेस सरकार के इन साढ़े चार वर्षों में सीजीपीएससी भर्ती में घोटाला, गौठान घोटाला,शराब घोटाला सहित कई घोटाले बड़े घोटाले उजागर हुए है, इसके अलावा ग्रामीणों को सरकार से कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है प्रदेश सरकार पूरी तरह से फेल है इसलिए वह रमन सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं उनके कार्यकाल में पढे लिखे गरीब बच्चों के नौकरी लगने के अलावा रोजगार के कई बड़े अवसर मिले जिससे लोग बड़ी संख्या में लाभान्वित हुए, लेकिन यह सरकार पूरा विपरीत है। यही कारण है कि पूरे गांव के लोगो ने एक साथ निर्णय लेकर भाजपा में जाने का मन बनाया है आज हम सभी लोग मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी के समक्ष भाजपा प्रवेश कर रहे हैं।

ग्राम खपरी के युवा ग्रामीण

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के उप-नेता प्रतिपक्ष एवं मस्तूरी विधायक डॉक्टर बांधी ने कहा कि पूरे गांव के लोगो ने जो मुझ पर और भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताया है आपके उस विश्वास को बनाए रखना मेरी जिम्मेदारी है खपरी गांव में सड़क, बिजली, पानी, स्कूल अहाता निर्माण,पेंशन सहित कई मुद्दे व मांगें हैं जिसे आने वाले समय मे पूरा करने प्रयास करेंगे। कांग्रेस सरकार को गांव, गरीब, जनता से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें तो बस अपना स्वार्थ सिद्ध करना है। गांव गरीब किसान कि अगर चिंतक कोई करता है तो वह है भाजपा के नरेंद्र मोदी की सरकार कांग्रेस सरकार से गांव के लोगों को काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने उसकी पूर्ति नहीं की।

मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी

डॉ. बांधी ने कहा कांग्रेस ग्रामीण विकास की जमीनी हकीकत से कोसों दूर है यही कारण है कि गांव के गांव कांग्रेस के विरोध में खड़े नज़र आ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण खपरी के लोग है जो इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

         इस अवसर पर प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य दिलेन्द्र कौशिल, सीपत मंडल महामंत्री राम नाथ तिवारी, शिव जगत, जयराम नगर गतौरा मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, महामंत्री राधेश्याम मिश्रा विधायक प्रतिनिधि संतोष मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि विनोद शर्मा,मस्तूरी मंडल महामंत्री पवन श्रीवास, दुर्गेश देवांगन, रिंकू त्रिपाठी, राजकुमार पात्रे,राधे कृष्ण पटेल,जग्गू राम पटेल, जोहित राम, गुमान सिंह, बिहारी लाल,ओम प्रकाश,भोलाराम, सुलथु राम, फिरतीन बाई, गंगाराम, राजाराम, भरत रजक, फिरतु ध्रुव, तीज राम रजक, मनमत बाई, अंजनी जगत, राजकुमारी, सुकवारा बाई, मोना देवी सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

खपरी के ग्रामीणों का पत्र जिसमें कांग्रेस सरकार पर उपेक्षित करने आरोप लगाया हैं

2018 के चुनाव में भाजपा को मिले थे 93 वोट

2018 के विधानसभा चुनाव में ग्राम खपरी से भाजपा को सिर्फ 93 वोट मिले थे वही 2013 के विधानसभा चुनाव में इस पंचायत से 105 वोटो पा कर भाजपा को संतोष करना पड़ा था। यहां कांग्रेस का वोंट 5 सौ से अधिक का रहा है।

खपरी की महिला भाजपा ज्वाइन के बाद

हिंडाडीह में 107 अब पूरा खपरी गांव भाजपा मे

कुछ दिन पूर्व ही सीपत मंडल के ग्राम हिंडाडीह में सरपंच सहित 107 कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। कांग्रेसियों ने इसके जवाब में खांडा के 86 लोगो को कांग्रेस प्रवेश कराया। अब खपरी गांव के पूरे लोग भाजपा में शामिल हो गए है। खपरी के भाजपा प्रवेश कार्यक्रम को पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था। आने वाले दिनों में कुछ और गांव को भाजपा ने टारगेट बनाया है अब देखना होगा इसके जवाब में कांग्रेस का अगला कदम क्या होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@