बिलासपुर

तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी…@

सीमांकन सहित राजस्व के कई काम अटके, प्रेस क्लब व जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से की नए आरआई की नियुक्ति की मांग

कशिश न्यूज | सीपत

सीपत तहसील की प्रशासनिक कमान इस समय दो महिला अधिकारियों के हाथों में है, लेकिन राजस्व निरीक्षक (आरआई) के दोनों पद खाली होने से किसानों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को जारी प्रशासनिक सूची में जिला के कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बिलासपुर के अतिरिक्त तहसीलदार गरिमा सिंह ठाकुर को सीपत तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया है। वहीं पिछले डेढ़ वर्ष से सीपत में पदस्थ तहसीलदार सोनू अग्रवाल को रतनपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।

वर्तमान में सीपत तहसील में नायब तहसीलदार के रूप में पूनम कन्नौजे भी लगभग तीन माह से कार्यभार संभाल रही हैं। इस प्रकार तहसीलदार और नायब तहसीलदार दोनों ही पदों पर यहां महिला अधिकारी तहसील की कमान संभाल रही हैं।

हालांकि 52 ग्राम पंचायत वाले इस सीपत तहसील के राजस्व विभाग में रेवेन्यू इंस्पेक्टर (आरआई) की कमी एक बड़ी समस्या बन गई है। सीपत के आरआई संध्या नामदेव लंबे समय से अवकाश पर हैं। उनकी अनुपस्थिति में खम्हरिया के आरआई पीयूष दीवान को सीपत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था और वे सीमांकन सहित अन्य राजस्व कार्यों को संभाल रहे थे।

लेकिन पिछले सप्ताह सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख पदोन्नति के बाद पीयूष दीवान ने बिलासपुर में अपने नए पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके बाद से सीपत और खम्हरिया दोनों ही राजस्व क्षेत्रों में आरआई का पद खाली हो गया है, जिससे सीमांकन और अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

इसी समस्या को लेकर गुरुवार को सीपत प्रेस क्लब के पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधी बुधवार को बिलासपुर कलेक्टर से मिले और सीपत तथा खम्हरिया में जल्द से जल्द नए आरआई की नियुक्ति की मांग की। कलेक्टर ने जल्द ही इन समस्याओं से राहत दिलाने की बात कही है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी सीपत तहसील की कमान महिला अधिकारियों के हाथों में रही है। तुलसी राठौर, संध्या नामदेव और नीलिमा अग्रवाल ने लंबे समय तक यहां तहसीलदार, नायब तहसीलदार के रूप में सेवाएं दी थीं। अब एक बार फिर दो महिला अधिकारी तहसील का नेतृत्व कर रही हैं, लेकिन आरआई की कमी दूर होना जरूरी माना जा रहा है, ताकि किसानों और आम नागरिकों के राजस्व संबंधी कार्य समय पर हो सकें।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल