राजनीति

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में किसान चौपाल आयोजन को सफल बनाने सहित कई मुद्दों हुई चर्चा

गौरेला पेंड्रा मरवाही (सोहेल आलम)|
प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर 22 से 30 जून तक पूरे प्रदेश में किसान चौपाल का आयोजन किया जाना है। संगठन के लोग प्रत्येक धान मंडी में किसान चौपाल के माध्यम से किसानों के बीच केंद्र सरकार की उपलब्धियों व राज्य सरकार की नाकामियों गिनाएंगे। इसी तारतम्य में आयोजन की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय परिसर में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजलाल सिंह राठौर एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष तिवारी की उपस्थिति में बैठक की गई ।

मुख्य वक्ता बृजलाल सिंह राठौर ने किसान चौपाल के उद्देश्य को समझाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के 15 वर्षों के कार्यकाल व केंद्र की मोदी सरकार के इन 9 वर्षों में किसानों के हित में लिए गए निर्णय और योजनाओं में तथा वर्तमान की भूपेश सरकार के लूट, भ्रष्टाचार व नाकामियों के बीच का अंतर स्पष्ट दिख रहा है ।

इससे पहले किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह नहरेल ने प्रारंभिक उद्बोधन देते हुए पूर्व के क्रियाकलापों का वृत्त रखा, जिसके बाद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष तिवारी ने अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं से किसान चौपाल को सफलता पूर्वक पूर्ण करने अपील की।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता रज्जे अग्रवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीप यादव, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह धीरज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप मंजू जयसवाल, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रकाश नामदेव, द्वारिका सोनी, संदीप सिंघई, बालकृष्ण अग्रवाल, कुबेर प्रसाद तिवारी, क्रांति दुबे, सचिन जैन, कैलाश राठौर, रामनरेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष लूसन राठौर, पवन पैकरा, अजय तिवारी, देव राजपूत, मिथलेश साहू, यशवंत आर्मो, लूसन राठौर, सूर्यकांत सिंह, रमा राठौर, उमा कोशले, कबीर मिश्रा, अशोक राठौर, संतलाल सोनी, गोलू राठौर, सतीश आर्मो, राजकुमार राठौर, आशुतोष प्रताप मिश्रा, अविनाश जयसवाल, राशिद अली, सीताराम राठौर, विजय केवट, शोभनाथ राठौर, उत्तम सिंह पैकरा, पूरन धुर्वे, देवशरण, वीरेंद्र विश्वकर्मा, दिनेंद्र शुक्ला, केशव, जगदीश सहित बड़ी संख्या में मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...