राजनीति

जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष रामनारायण राठौर ने धूमधाम से मनाया अपना 38 वां जन्मदिन.. कहा जनता की सेवा करना ही राजनीति जीवन का मकसद..@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत मस्तूरी के अध्यक्ष प्रतिनिधि रामनारायण नारायण राठौर ने अपना 38 वां जन्मदिन जनप्रतिनिधि और समर्थकों के बीच केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया इस दौरान बेलतरा और मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रामनारायण राठौर ने कहा कि बेलतरा,मस्तूरी और सीपत क्षेत्र के लोगो का मैं कृतज्ञ आभारी हूं जिनका मुझे आज इतना प्यार और स्नेह मिल रहा है। क्षेत्र के लोगो की सेवा करना ही मेरे जीवन का मूल मकसद है। हमेशा से मेरी कोशिश रही है कि लोगो के सुख दुख में काम आ सकूं। राठौर ने कहा कांग्रेस पार्टी के प्रति जो निष्ठा ईमानदारी और लगन शुरू से रही है। उसका प्रतिफल मुझे जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष के रूप में संगठन ने दे दिया है। मैं हमेशा कांग्रेस पार्टी और प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल व कांग्रेस संगठन के प्रति ऋणी रहूंगा।

रामनारायण राठौर ने बिलासपुर के मोपका स्थित अपने निवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, कांग्रेस नेता जयंत मनहर, वीरेंद्र शर्मा, गतौरा सरपंच सुरेश राठौर, उप सरपंच देव सिंह पोर्ते, जनपद सदस्य देवी कुर्रे,गोपी पटेल,जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभिलेष यादव, रांक उप सरपंच पंकज राठौर, आसिफ अली, इमरान अंसारी एवं संजय यादव की मौजूदगी में केक काटकर उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में बेलतरा एवं मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...