राजनीति

केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार, सांसद तोखन साहू मोदी कैबिनेट में शामिल, शपथ के बाद भाजपाइयों ने आतिशी जश्न मनाया…@

बिलासपुर भाजपा के दिग्गज नेताओं के मुख्यमंत्री साय का जताया आभार

@ रियाज़ अशरफी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली इस पद पर हैट्रिक लगाने वाले देश के दूसरे प्रधानमंत्री बने है। बिलासपुर सांसद तोखन साहू को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया भाजपा कार्यालय में आतिशबाजी की गई ओर एक दूसरे का मुंह मीठा कर खुशियां जाहिर की शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने गए जिले के नेताओं ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को बधाई देते हुए आभार ज्ञापित किया।

दिल्ली में सीएम साय का आभार जताते बिलासपुर जिला के नेता

9 जून 2024 का दिन बिलासपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए दोहरी सौगात लेकर आया एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देखना तो दूसरी ओर बिलासपुर सांसद तोखन साहू को मोदी कैबिनेट के मंत्री मंडल में शामिल किए जाना कार्यकर्ताओं के लिए ऐतेहासिक पल रहा कार्यकर्ताओ का उत्साह देखते ही बन रहा था। रविवार की दोपहर जब बिलासपुर के सांसद दुकान साहू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की खबर चलते ही भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे से संपर्क कर खबर की पुष्टि करने में लग गए और देखते ही देखते बधाई और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया।

जिला भाजपा कार्यालय बिलासपुर में शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण देखते भाजपा कार्यकर्ता

करबला रोड स्थित जिला भाजपा कार्यालय में उत्साह और उमंग को सेलिब्रेट करने के कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यालय परिसर में एक बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण देखा इसके बाद कार्यक्रताओं ने आतिशबाजी की ओर एक दूसरे का मुंह मीठा कराते हुए बधाई दी।

भाजपा कार्यालय के बाहर आतिशबाजी करते हैं भाजपा कार्यकर्ता

इस दौरान पूर्व महिला आयोग की अध्यक्ष आर विभा राव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी, सुनीता मानिकपुरी,जिला भाजपा मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा समदरिया,अशोक मिथुन, दुर्गेश पांडेय, दाऊ शुक्ला, राकेश चंद्राकर, इंशू गुप्ता,गणेश रजक, पल्लव धर, अंकुर पांडेय, प्रदीप शर्मा, बुद्धेश्वर शर्मा, अमरदीप बोलर,अशोक मानिकपुरी, नारायण गोस्वामी, नितीन छाबड़ा, राज यादव, मोनू अरोरा एवं सुनिल विश्वकर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

दिल्ली में जिला के भाजपा नेताओं ने वहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर बिलासपुर संसदीय सीट से तोखन साहू को केंद्रिय मंत्री बनाए जाने पर बधाई देते हुए बिलासपुर की जनता की ओर से आभार ज्ञापित किया। बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, पूर्व विधायक रजनीश कुमार सिंह तथा बिलासपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
चक्काजाम के 7 महीने बाद मिली मंजूरी, 22.37 करोड़ से बनेगी खम्हरिया-सोंठी-नवापारा की सड़क कोरबा की ‘जलपरी’ भूमि ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के सर्वोच्च खेल सम्मान से सम्मानित...@ ड्रोन दीदी बनकर भर रहीं सफलता की उड़ान,नमो दीदी ड्रोन योजना ने खोला रोजगार का नया रास्ता, किसानों को... बिलासा ताल को मिला पर्यटन का नया ‘लुक’, 24.38 लाख से बने वुडन ब्रिज का वन मंत्री ने किया लोकार्पण...... 24 घंटे में लाखों की चोरी का बड़ा खुलासा, घर की रेकी कर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,... 60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स...