राजनीति

भाजपा विशाल चक्का जाम: सीपत में डेढ़ घंटे में ही समाप्त… भाजपा नेता का आरोप…. कार्यकर्ताओं को टारगेट किलिंग किया जा रहा है…..

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) भारतीय जनता पार्टी सीपत मंडल के कार्यकर्ताओं ने सीपत के नवाडीह चौक पर दोपहर 2:00 से 3:30 तक चक्का जाम किया और कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सीपत भाजपा मंडल के पदाधिकारी के साथ युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ व संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बीच सड़क पर बैठकर चक्का जाम करते हैं भाजपा कार्यकर्ता

यह चक्का जाम प्रदेश व जिला संगठन के तय अनुसार दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक 2 घण्टे चलना था लेकिन सीपत के भाजपा नेताओं ने डेढ़ घंटे में ही चक्का जाम को समाप्त कर दिया. चक्का जाम के दौरान सीपत बलौदा मुख्य मार्ग में दोनों ओर से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए बिलासपुर उप पुलिस अधीक्षक सीडी लहरें, नायब तहसीलदार राहुल कौशिक,थाना प्रभारी हरीशचन्द्र टांडेकर,सीपत पटवारी देव कश्यप, सहित पुलिस बल मौके पर मुस्तैद रही।

चक्का जाम के दौरान वाहनों की लंबी कतारें

प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की शह पर नक्सलियों द्वारा सुनियोजित तरीके से भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहे है. इसी के विरोध में छ.ग. के 78 विधानसभा के 4 सौ से अधिक स्थानों पर आज शुक्रवार को चक्काजाम किया जा रहा है.दिलेन्द्र कौशिल का कहना है कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से अपराध बेलगाम हो गया है जिस तरह बस्तर संभाग में 1 महीने के भीतर 4 भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ की नक्सलियों ने हत्या की है. उसमें हमारा यह आरोप है कि सरकार का जो हाथ है वह नक्सलियों के साथ मे मिला हुआ है।

दिलेन्द्र कौशिल ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नक्सलियों के साथ सांठगांठ करके कांग्रेस की जो सरकार है वह सरकार भारतीय जनता पार्टी के जो अच्छे और सक्रिय कार्यकर्ता है उसे चुन-चुन कर मार रही है।

घर जाने के लिए भटकते दिखे छात्र-छात्राएं

एंबुलेंस व स्कूल बसों को दी गई छूट

सीपत के नवाडीह चौक में चक्का जाम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ ने स्कूल बस, एंबुलेंस के अलावा अस्पताल आने जाने वाले लोगो को नही रोक रहे थे वही अन्य राहगीरों के साथ कुछ आवागमन को लेकर कई बार बहस भी हुई आसपास के गांवों से बसों में स्कूल व कॉलेज आने-जाने वाले विद्यार्थियों को बस व ऑटो के लिए भटकते देखा गया।

चक्का जाम के दौरान इनकी रही उपस्थिति

चक्काजाम के दौरान सीपत भाजपा मंडल प्रभारी यदुराम साहू, मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, जिला भाजयुमो उपाध्यक्ष दीपक शर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष बांके बिहारी गुप्ता, श्रीमती नागेश्वरी साहू महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कल्याणी साहू, रवीश गुप्ता, हरिकेश गुप्ता, राम निहोर सूर्यवंशी, सुरेश कुंभकार तामेंश्वर कौशिक, श्रीमती रामप्यारी यादव, मन्नू यादव, शिव साहू, श्रीमती नंदनी साहू, रामकुमार कुंभकार, रमन गिरी गोस्वामी, हरीशचंद्र श्रीवास, पुष्पेंद्र दास महंत, तुषार चंद्राकर, अशोक साहू, ढोलाराम कैवर्त, एजाज खान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...