राजनीति

बिल्हा में “यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो” पोस्टर का विमोचन….युवा कांग्रेस के जिला सह प्रभारी का भव्य स्वागत

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। बिल्हा रेस्ट हाउस में जिला युवा कांग्रेस के प्रथम कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसमें “यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो” के पोस्टर का विमोचन किया गया। साथ ही कार्यकारिणी विस्तार को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं बिलासपुर जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस के सह-प्रभारी मुकेश दास हेंवार ने कहा कि छग में कांग्रेस की सरकार फिर बनने को अग्रसर है। हम सबको मिलकर बिलासपुर जिले के सभी विधानसभा सीटों पर युवा कांग्रेस को बूथ स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो अभियान चलाना है।उन्होंने युवा कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए और संगठन विस्तार करने के लिए उपस्थित पदाधिकारियों को अपने-अपने विचार व्यक्त करने के किए कहा।

बैठक में जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिला महासचिव वीरेंद्र लैहर्षण ने राज्य में कांग्रेस के 4 साल बनाम भाजपा के 15 साल के कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रबंधन में भागीदारी और स्वामित्व देने के लिए युवक कांग्रेस द्वारा यह अभियान शुरू किया जा रहा है। कांग्रेस के हर कार्यकर्ता को अपने बूथ पर रहकर पार्टी को मजबूत बनाना है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की 4 साल में किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाना है।

गौरतलब हो की इसी कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस हाथ से यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो, गांधी चौपाल पदयात्रा का आयोजन करेगी। आम जन के बीच भाजपा की केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी। इससे पहले छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मुकेश दास हेंवार के प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव पुष्पेंद्र साहू (पार्षद बिलासपुर), बिल्हा विधानसभा युकां अध्यक्ष सुनील साहू, बिल्हा युकां उपाध्यक्ष राहुल यादव,रामनारायण कौशिक, लक्ष्य कुमार, लव वर्मा, रेलवानी, भांठापारा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सत्यजीत सेंडे सहित युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें !

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...