राजनीति

भाजपा का चक्काजाम: नेताओ की हत्या के खिलाफ… 78 विधानसभा के 400 से ज्यादा सड़को पर लगेगा जाम…..

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी आज शुक्रवार को पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। पार्टी के हर बड़े नेताओं को प्रमुख विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी गई हैं। प्रदेश में 400 से ज्यादा जगहों पर यह विरोध प्रदर्शन होगा। भाजपा नेता प्रदेश की 78 विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। पिछले कुछ दिनों में लगातार नक्सल हिंसा में भाजपा नेता मारे गए। इन घटनाओं का विरोध अब बड़े स्तर पर भाजपा कर रही है।

बीजेपी नेताओं की हत्या के खिलाफ बस्तर की 12 विधानसभा में गुरुवार को भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन कर आईजी बंगले का घेराव किया था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के नेतृत्व में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन
किया था।

इन इलाकों में मिली नेताओं को जिम्मेदारी

चक्काजाम शुक्रवार दोपहर 2:00 से 4:00 तक चलेगा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, रायपुर सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व प्रवक्ता राजेश मूणत रायपुर शहर में जाम का नेतृत्व करेंगे। धमतरी में विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, रंजना साहू, भाटापारा में शिवरतन शर्मा, भिलाई में सांसद विजय बघेल, सरगुजा में नंदकुमार साय, रामविचार नेताम, विष्णुदेव साय, सांसद गोमती साय, शिवशंकर पैकरा, कृष्णकुमार राय, गणेशराम भगत, रोहित साय, भरत साय, बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, धरमलाल कौशिक, भूपेन्द्र सवन्नी, अकलतरा में विधायक सौरभ सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, रायगढ़ में ओपी चैधरी, दुर्ग में सरोज पांडेय, सांसद विजय बघेल, भिलाई प्रेमप्रकाश पांडेय, कवर्धा में विजय शर्मा सहित प्रदेश के 78 विधानसभा में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता चक् कर धरना प्रटेश करेंगे।

महीनेभर में 4 की मौत, 3 को नक्सलियों ने मारा

16 जनवरी 2023 को भाजपा नेता और पूर्व सरपंच ‘बुधराम करटाम की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। घर से कुछ दूरी पर ही BJP नेता का शव मिला घा। भाजपा ने इसे हत्या बताया था।

5 फरवरी 2023 को बीजापुर जिले के आवापल्ली इलाके के एक अंदरूनी गांव में मंडल अध्यक्ष नीलकंठ कक्केम को माओवादियों ने मारा था।

• 10 फरवरी 2023 को नारायणपुर के छोटे डोंगर में BJP के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या की गई।

11 फरवरी की शाम रामधर की हत्या की गई।

विधायक बांधी के नेतृत्व में होगा मस्तूरी के सभी 5 मंडलों में चक्काजाम

छत्तीसगढ़ विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी के नेतृत्व में मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के मस्तूरी, सीपत, जयराम नगर-गतौरा, मल्हार एवं सोन लोहरसी मंडल में दोपहर 2:00 से 4:00 तक चक्का जाम किया जाएगा.इस दौरान मंडल के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...