बिलासपुर

कोलवाशरी विस्तार के समर्थन में उतरे गतौरा और कर्रा के ग्रामीण, कलेक्टर से कहा कोलवाशरी के विस्तार से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे…@

गतौरा पंचायत के ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि के साथ

(क्लीन कोल इंटरप्राइजेस प्रा.लिमिटेड संयंत्र की क्षमता 25 एमटीपीए को विस्तार कर 5.0 एमटीपीए किए जाने 6 मार्च को होगी जन-सुनवाई)

बिलासपुर: मस्तूरी विकासखंड के ग्राम गतौरा में संचालित क्लीन कोल इंटरप्राइजेस प्रा.लिमिटेड संयंत्र की क्षमता 25 एमटीपीए को विस्तार कर 5.0 एमटीपीए किए जाने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल बिलासपुर ने 6 मार्च बुधवार को ग्राम कर्रा में जन-सुनवाई का आयोजन किया है। संयंत्र के क्षमता विस्तार के संबंध में ग्राम पंचायत गतौरा सरपंच सुरेश कुमार राठौर और कर्रा सरपंच श्रीमती मन्नी बाई वर्मा एवं गतौरा उप सरपंच देव सिंह पोरते के नेतृत्व में सैकड़ो ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंकर जन-सुनवाई के समर्थन में अपर कलेक्टर को लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है।

जन सुनवाई के समर्थन में गतौरा उप सरपंच देव सिंह पोरते

कलेक्टर कार्यालय को दिए गए हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में गतौरा और कर्रा के ग्रामवासियों ने बताया कि संयंत्र स्थापना के बाद से हमारे ग्राम पंचायत सहित आसपास के ग्राम के लोगो को रोजगार मिल रहा है जिससे हमारा आर्थिक स्थिति मजबूत हो रहा है यहां कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे है। संयंत्र की क्षमता विस्तार होने से वहां और अधिक कर्मचारी व श्रमिकों की आवश्यकता पड़ेगी। जिससे कि अधिक से अधिक ग्रामीणजनों को रोजगार प्राप्त होगा। ग्रामीणों ने कहा की संयंत्र के क्षमता विस्तार के संबंध में हम ग्रामवासियों का पूर्ण समर्थन है।

कोलवाशरी जन-सुनवाई के समर्थन में गतौरा व कर्रा के ग्रामीण

ग्रामीणों ने आवेदन के माध्यम से कलेक्टर को बताया है कि जानकारी मिली है कि कुछ बाहरी विघ्नसंतोषी लोग अपनी तुच्छ राजनिति व स्वार्थपूर्ति के लिए संयंत्र के क्षमता विस्तार के संबंध में आयोजित होने वाले जन-सुनवाई को निरस्त करने झूठी शिकायत कर रहे है। जबकि इन तथाकथित शिकायतकर्ताओं का हमारे आसपास के ग्राम पंचायतों से कोई भी लेना-देना नहीं है और न ही वे यहां के निवासी है। वह लोग सिर्फ अपनी राजनिति लाभ के लिए झूठी शिकायत कर असंतोष व अशांति का माहौल निर्मित करना चाह रहे है। सरपंच और ग्रामीणों ने शिकायतकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे झूठी शिकायत को निरस्त करते हुए कलेक्टर से शांतिपूर्ण जन-सुनवाई की मांग की है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला पंचायत CEO के सख्त तेवर, बंद पंजीयन काउंटर खुलवाया,अफसरो... भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए......