बिलासपुर

ट्यूरिज्म बोर्ड चेयरमेन अटल श्रीवास्तव और कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया फैज़ाने बाबा सैय्यद इंसान अली शाह कैलेंडर का विमोचन….

बिलासपुर। प्रदेश टूरिज़्म बोर्ड के चेयरमेन अटल श्रीवास्तव ने बुधवार को अपने बिलासपुर स्थित निजी निवास कार्यालय में लुतरा शरीफ से हर वर्ष प्रकाशित होने वाले फ़ैज़ाने बाबा सैय्यद इंसान अली शाह कैलेंडर का विमोचन किया।

दरगाह से जुड़े समाज के मोहम्मद इक़बाल हक़ और बिलासपुर प्रेस क्लब सचिव इरशाद अली ने पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को बताया कि यह कैलेंडर हर वर्ष लुतरा शरीफ से प्रकाशित किया जाता है। इसमें हिंदी,अंग्रेजी के अलावा चांद के हिसाब से उर्दू की तारीखों का पूरा उल्लेख रहता है। प्रदेश भर में यह कैलेंडर अत्यंत लोकप्रिय है, क्योंकि इसमें इस्लामिक मालूमात मुस्लिम सूफी-संत वलियों के उर्स की तारीख के अलावा शादी व्याह के मुबारक तारीखों का उल्लेख रहता है। साथ ही कुरान और हदीसों के संदेशों को हिंदी में उल्लेखित किया गया है। यही कारण है कि फैज़ाने बाबा सैय्यद इंसान अली शाह के कैलेंडर की मांग सर्वाधिक रहती है।

हर वर्ष बड़ी संख्या में इस कैलेंडर का निःशुल्क वितरण किया जाता है।

अटल श्रीवास्तव ने कैलेंडर प्रकाशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन के नक्शे पर अंकित पर्यटन स्थल लुतरा शरीफ में विकास की अपार संभावनाएं है। वर्तमान में शासन को यहां के विकास के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।आने वाले समय में मास्टरप्लान के साथ वहां बड़ी तेजी से विकास किया जाएगा।कलेक्टर सौरभ कुमार ने भी इस सामाजिक कैलेंडर का विमोचन करते हुए सभी को बधाई दी।

इस अवसर पर दरगाह शरीफ के खादिम उस्मान खान,सैय्यद इंसान अली (बब्बू भाई),सलामुद्दीन अशरफी, इसहाक अली (आदिल), सैय्यद मखदूम अली,रिजवान खान सोहैल अली सहित समाज के अन्य लोग उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...