बिलासपुर

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की जर्जर मार्ग अब होगी चकाचक, राजेंद्र धीवर की मांग पर शासन ने मरम्मत के लिए स्वीकृत की राशि

सीपत (रियाज़ अशरफी)। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की 5 खस्ताहाल सड़को की तस्वीर अब बदलने वाली है। खराब सड़को को चकाचक करने के लिए शासन ने जनप्रतिनिधियों की मांग पर मरम्मत मद से 35108 करोड़ रुपय स्वीकृत की है। बहुत ही जल्द क्षेत्र के ग्रामीणों को खराब सड़कों की समस्या से निजात मिल जाएगी।

मालूम हो कि सीपत क्षेत्र के कई पहुंच विहीन गांवों को शासन ने पूर्व में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से जोड़कर पक्की सड़को का निर्माण कराया गया था। ताकि लोगों के आवागमन के साथ गांव के विकास में किसी भी तरह की कोई बाधा न आए। अब वही सड़के पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है, क्षेत्र के ग्रामीण खराब सड़को को सुधारने की मांग लंबे समय से अधिकारियों के अलावा छत्तीसगढ़ शासन में मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर से करते आ रहे थे। धीवर ने भी खराब सड़कों की समस्या को प्रमुखता से लिया और इसे सुधारने के लिए शासन से राशि स्वीकृत कराने पहल की।

राजेन्द्र धीवर के प्रयास से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम नवापारा से नरगोड़ा पहुंच मार्ग 2.80 किमी लागत 66.14 लाख , बिटकुला से पैगवापारा 1.80 किमी 44.53 लाख, कैमाडीह से खांड़ा 3.15 किमी 66.22 लाख, कनई से खोंधरा 3.54 किमी 71.56 लाख, बम्हनीकला से मचखण्डा 5.36 किमी 102.63 करोड़ कुल 16.65 किमी की 5 सड़कों का मरम्मत कार्य के लिए 35 करोड़ 1 लाख 8 रुपए की राशि शासन से स्वीकृति मिली है अब इस राशि से खराब सड़कों को चकाचक किया जाएगा। ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुगम व सरल हो सके क्षेत्रवासियों ने राजेंद्र धीवर का आभार जताया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...