बिलासपुर

शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने सीपत में सुरक्षाबलों ने किया फ्लैग मार्च…@

(एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा भी हुए फ्लैग मार्च में शामिल)

@ रियाज़ अशरफी

शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु बुधवार की शाम सीपत में पुलिस और सुरक्षाबलों ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च में जवानों के साथ एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा और थाना प्रभारी टीआई अवनीश कुमार पासवान भी साथ-साथ चले। फ्लैग मार्च थाना परिसर से नवाडीह चौक होते हुए एनटीपीसी एडम गेट मोड़,मटेरियल गेट, पतालेश्वर महादेव मंदिर, पुरानी बस्ती,नवीन चौक,बस स्टैंड होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस थाना पहुंचा। इस फ्लैग मार्च में सीपत थाना के एएसआई धर्मेंद्र यादव, आरक्षक देवानंद चंद्रकार सहित बड़ी संख्या में सुरक्षा बल के जवान शामिल हुए।

फ्लैग मार्च करते एसएसपी अर्चना झा के साथ सुरक्षा बल के जवान

एडिशनल एसपी श्रीमती झा ने कहा कि इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य 07 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ग्रामवासियों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान हेतु जागरूक करते हुए स्वतंत्र, सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रेरित करना है। यह फ्लैग मार्च निर्वाचन के प्रति मतदाताओं के विश्वास को बढ़ाएगा, साथ ही चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्वों को सुरक्षा बलों की तैनाती से साफ संदेश देने का प्रयास किया गया है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...