बिलासपुर

छत्तीसगढ़ गौरव दिवस :-वन विभाग की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने आर्थिक स्थिति को सुधारें -दिलेन्द्र कौशिल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गौरवशाली 4 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को पूरे प्रदेश में गौरव दिवस बनाया गया। इसी तारतम्य में सीपत क्षेत्र के सोंठी परिवृत में भी वन विभाग ने शासन के मंशानूरूप छत्तीसगढ़ गौरव दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में प्राथमिक लघु वनोपज समिति, ठरकपुर एवं निरतू के संग्रहक गण, फड़ मुंशी, फड़ अभिरक्षक के अलावा ग्रामीणजन एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कार्यक्रम के मुख्यतिथि क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलेन्द्र कौशिल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की आज से 21 वर्ष पूर्व सन 2000 में जब छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई। इसके बाद से लगातार छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा है।… लेकिन हमें पिछले चार सालों का भी आँकलन करना चाहिए कि इस सरकार में क़ानून व्यवस्था की क्या स्थिति है ? ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के क्या हालात है ? सड़को का क्या हाल है ? वर्तमान में आम आदमी का जीवन स्तर कहा तक पहुँचा है ? मुख्य अतिथि दिलेन्द्र कौशिल ने अपने उद्बोधन में वन विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी तथा लोगो से अपील किया कि वन विभाग कि सभी योजनाओं का लाभ उठाये और दुसरो को भी इसका फ़ायदा लेने प्रेरित करें।


कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया, बजरंग पाटनवार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित करते हुए प्रदेश के भूपेश बघेल की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन प्राथमिक लघु वनोपज समिति निरतू एवं ठरकपुर के संयुक्त प्रबंधक भुवनेश्वर प्रजापति ने किया।
इस अवसर पर प्राथमिक लघु वनोपज समिति ठरकपुर के पोषक अधिकारी अजय बेन, प्राथमिक लघु वनोपज समिति नीरतू के पोषक अधिकारी हफीज खान, बीट रक्षक बहोरन साहू, रवीन्द्र महिलांगे, सचिन राजपूत, रमेश ठाकुर,राजा बघेल, चंद्रहास तिवारी एवं श्रीमती ममता बंजारा उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...