बिलासपुर

व्यापारी पॉजिटिव सोच के साथ राजनीति का उपयोग करें तो बेहतर परिणाम मिल सकता है – डॉ. बांधी

@ व्यापारी मिलन समारोह मैं पहुंचे विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा व्यापार की विश्वसनीयता ही व्यापारी की पहचान होती है

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)| पचपेड़ी के व्यापारी संगठन ने “व्यापारी मिलन समारोह” का आयोजन रविवार को स्थानीय विश्राम गृह में किया। कार्यक्रम के मुख्यतिथि विधायक मस्तूरी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी एवं विशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक दिलीप लहरिया रहे। व्यापारी संघ ने अतिथियों का साल श्रीफल से सम्मान किया।

व्यापारी मिलन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छ.ग. विधानसभा के उप-नेता प्रतिपक्ष डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि जिसके पास पॉजिटिव सोच है वह आज हर क्षेत्र में सफल है, कुछ ऐसा ही सोंच पचपेड़ी के व्यापारियों का है जिन्होंने सोचा कि पचपेड़ी का मान, सम्मान और प्रतिष्ठा कैसे बचाएं रखना है। जो सोच यहां के व्यापारियों का है वह सोच यहां के नेताओं का जनप्रतिनिधियों का होना चाहिए था व्यापारी होते हुए भी आप लोगों ने जिस सोच के साथ अपनी मांगे रखी है। वह व्यापारियों के लिए कोई जरूरी नहीं लेकिन वह मांग पचपेड़ी के प्रतिष्ठा और सम्मान के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की विश्वसनीयता व्यापारी की पहचान होती है व्यापारी में प्रतिस्पर्धा हो सकता है व्यापार में बराबरी भी कर सकते है लेकिन यब सब जलन कपट से संभव नही होगा इसके लिए अपने अंदर अच्छे सोंच का निर्माण करना होगा। कार्यक्रम को पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने भी संबोधित करते हुए व्यापारियों के नए संगठन की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

कार्यक्रम में उपस्थित पचपेड़ी के व्यापारीगण

व्यापारी संगठन ने अतिथियों के समक्ष स्ट्रीट लाइट और “हमर पचपेड़ी” का डिजिटल होल्डिंग लाइट लगाए जाने सहित कई अन्य मांगे रखी विधायक डॉ. बांधी ने व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ बैठक इस संबंध में बातचीत करने की बात कही। 

इस अवसर पर व्यापारी संगठन अध्यक्ष सुरेश खटकर, उपाध्यक्ष रमेश सूर्यकांत, सचिव रंजीत राय,सह-सचिव शतानंद दिव्य, कोषाध्यक्ष घनश्याम खूंटे, संरक्षक संपत कुर्रे,गोकुल पाटले,देवेंद्र जायसवाल, रमेश पाटले रामनारायण भारद्वाज, चंद्रप्रकाश कुर्रे,राजेश गुप्ता, विजय कुर्रे एवं सागर सहित बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...