बिलासपुर

प्रशासन गांव की ओर:-नायब तहसीलदार ने हितग्राहियों को जाती प्रमाण पत्र वितरण किया

बिलासपुर। राष्ट्रव्यापी सुशासन सप्ताह के अंतर्गत “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत सीपत तहसील के नायब तहसीलदार राहुल कौशिक ने शुक्रवार को ग्राम हिंडाडीह में राजस्व विभाग की टीम के साथ डोर-टू -डोर जाकर 16 हितग्राहियों को जाति प्रमाणपत्र वितरित किया।

नायब तहसीलदार राहुल कौशिक ने बताया कि हिंडाडीह गांव में वर्षों से पेंडिंग पड़ी रोहिदास जाति के लोगों का प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था। जिसको प्रशासन के निर्देश पर उनका विधिवत जाति प्रमाण पत्र बनाकर वितरण किया गया। उन्होंने कहा शासन के इस प्रयास से लाभान्वित हितग्राहियों को शिक्षा तथा रोजगार के दिशा में विशेष लाभ प्राप्त होगा

बता दें कि आम लोगो को जाति,आमदनी,निवास,प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कोर्ट का चक्कर काटना ना पड़े। इसलिए केंद्र सरकार 19 से 25 दिसम्बर तक राष्ट्रव्यापी सुशासन सप्ताह मना रही है। इस योजना को साकार करने प्रशासन के लोग गांव गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निपटारा कर रही है। साथ ही डोर-टू -डोर गांव गांव जाकर हितग्राहियों को जाति,आमदनी, निवास प्रमाण पत्र बड़ी आसानी से उपलब्ध करा रहे हैं l

इस दौरान सरपंच जितेंद्र लास्कर, पटवारी सुनील साहू, सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
बिलासपुर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा को नई मजबूती, सरस्वती सोनवानी को जिला महामंत्री की जिम्मेद... भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण का संगठन विस्तार, सीपत के मदनलाल पाटनवार बने जिला उपाध्यक्... सीपत पुलिस का अवैध शराब के कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, नरगोडा व देवरी में रेड कर दो आरोपी दब... शहर को मिला क्रिकेट का नया केंद्र, बिलासा स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ...@ देवरी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जोरदार सदस्यता अभियान, बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा जुड़े संगठ... केंद्रीय बजट जनविरोधी, कागजी विकास का ढोल, जमीनी हकीकत से कोसों दूर : राजेंद्र धीवर गरीब-किसान-श्रमिक विरोधी है केंद्र का बजट: चित्रकांत श्रीवास किसान हितैषी बजट से बढ़ेगी छोटे किसानों की आमदनी: धीरेंद्र दुबे केंद्रीय बजट से छोटे उद्योगों को मिलेगा नया बल, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मजबूत कदम — मखमूर इक़बाल... सीपत विश्राम गृह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देखा केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण, पढ़े किसने क्या कहा...@