बिलासपुर

धूमधाम से मनाया गया हिंदू साम्राज्य दिवस, छत्रपति शिवाजी महाराज को किया नमन,नगर बौद्धिक प्रमुख सुनील चौहान रहे मुख्य वक्ता, बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने लिया भाग


कशिश न्यूज़। बिलासपुर


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सीपत उपखण्ड द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत शाखा के साथ ध्वज वंदन और छत्रपति शिवाजी महाराज के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से की गई।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नगर बौद्धिक प्रमुख सुनील चौहान ने शिवाजी महाराज की गौरवगाथा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने अद्भुत पराक्रम, नेतृत्व और रणनीति से न केवल हिंदू समाज को एकजुट किया, बल्कि हिंदू साम्राज्य की स्थापना कर पूरे देश को गौरवान्वित किया। उनके जीवन से आज के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।

कार्यक्रम का संचालन मस्तूरी खंड कार्यवाह देवेंद्र सिंह छत्री ने किया। इस दौरान सुनील जी ने शिवाजी महाराज के बाल्यकाल से लेकर उनके युद्ध कौशल और नीति-नियोजन के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का जीवन हिंदू समाज की अस्मिता का प्रतीक है।

कार्यक्रम में सभी ने एक स्वर में छत्रपति शिवाजी महाराज के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया और हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और गौरव को बनाए रखने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला बौद्धिक प्रमुख प्रदीप वर्मा जी, जिला प्रचार प्रमुख भैया अजय सूर्यवंशी जी, राजेश केंवट, नीरज सिंह, संजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, प्रमोद, नारायण, BJP महामंत्री सतीश पाटनवार जी, दिनेश जी, धनंजय जी, हितेश जी, बैद्यनाथ जी, वेद जी, संतोष, टार्जन, अमन, भूति भूषण, भागवत यादव, मोहन गुप्ता, हरिहर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
60 लाख की नई तहसील भवन में इंजीनियरिंग की बड़ी चूक,छत तक जाने सीढ़ी ही नहीं, उद्घाटन के पहले ही टपकन... डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर...