बिलासपुर

सीपत में 30 लाख की लागत से बनेगा पाटनवार कुर्मी समाज का भवन…विधिवत भूमिपूजन किया गया

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी) – सीपत में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले पाटनवार कुर्मी क्षत्रिय सर्व समाज के सामुदायिक भवन का बुधवार को शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के मुख्यतिथि छ.ग. राज्य अपैक्स बैंक के चेयरमेन बैद्यनाथ चंद्राकर थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता छ.ग. मछुआ कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर ने की, वही विशिष्ठ अतिथि के रूप में छ.ग. विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष एवं मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी,जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी,पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, छ.ग.क्षत्रिय कुर्मी चेतना मंच अध्यक्ष लक्ष्मी गहवाई, कुर्मी क्षत्रीय सेवा समिति अध्यक्ष रमेश कौशिक, पाटनवार कुर्मी क्षत्रीय समाज बिलासपुर अध्यक्ष ईश्वर पाटनवार, जनपद सदस्य श्रीमती मेघा सुनील भोई,जिला कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष दुबे सिंह कश्यप एवं जिला सूर्यवंशी समाज बिलासपुर के कोषाध्यक्ष मनोज खरे की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

विधिवत पूजा अर्चना के बाद भवन का भूमिपूजन किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपैक्स बैंक के अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्राकर ने कहा अगर हमारे समाज की नींव मजबूत है और एकता है तो एक नही कई भवनों का निर्माण हो सकता है, उन्होंने कहा सीपत से पिछले 40 वर्षों के लंबे समय का नाता है, अब कुर्मी समाज के भवन बनने से यह रिश्ते और भी गहरी हो जाएगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिर्फ छत्तीसगढ़िया का नारा नही दिया है, बल्कि इस नारा को बढ़ावा भी दे रहे है,मुख्यमंत्री डॉ खूबचन्द बघेल और चंदूलाल चंद्राकर के शिक्षित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने में लगे है, तभी तो आज प्रदेश में 2 सौ से ज्यादा स्वामी आत्मानंद सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल अस्तित्व में आ चुका है गरीब बच्चे वहां अपनी किस्मत गढ़ रहे है। अविभाजित म.प्र.के दौर में छत्तीसगढ़ के लोगो को पहले हीन भावना की नजरों के साथ देखा जाता था यहां के लोग बाहर में अपने आपको छत्तीसगढ़िया बताने में शर्म महसूस करते थे लेकिन अब भूपेश बघेल के राज में गर्व से हम कहते कि हम छत्तीसगढ़िया है भूपेश बघेल हमे नए छत्तीसगढ़ दिखा रहे है। उन्होंने कहा किसी ने सपने में भी नही सोंचा रहा होगा कि उनका धान 2640 रुपये क्विंटल में खरीदा जाएगा। किसान अब समृध्द हो रहे है,आने वाले 10 वर्षों में छत्तीसगढ़ प्रदेश के शीर्ष उन्नत राज्यो में दिखेगा ।

राजेन्द्र धीवर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि बिटकुला में एक कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगो ने मुझसे सीपत में पाटनवार कुर्मी समाज भवन के लिए जमीन की मांगी थी। जिस पर मैने समाज को जमीन देने आश्वासन दिया था। आज मैंने पाटनवार समाज की मांगो को पूरा करते हुए भवन के लिए जमीन उपलब्ध करा दी है भवन के लिए सीपत और नरगोड़ा के मध्य की जमीन इसलिए उपलब्ध कराई गई है ताकि सीपत के साथ-साथ नरगोड़ा वालो को भवन का उपयोग करने में सुविधा मिल सके

क्षेत्रीय विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने अपने उद्बोधन में कहा की पाटनवार कुर्मी क्षत्रिय समाज भवन बनाने की रचना धनिया के एक कार्यक्रम में बनाया गया था वहां मैने समाज के भवन के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा कर चुका हूं, मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में मैंने विधायक मद से कुछ ना कुछ दिया है प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है क्षेत्र में जरूरतें ज्यादा है लेकिन फंड कम है विधायक ने पाटनवार कुर्मी क्षत्रिय समाज के भवन में आहाता निर्माण कराने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया,जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी,रमेश कौशिक,जनपद सदस्य श्रीमती मेघा सुनील भोई,मनोज खरे,ईश्वर पाटनवार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश पाटनवार ने किया।
इस अवसर पर बुटन पाटनवार,बलराम पाटनवार,मदनलाल पाटनवार,धनिया सरपंच तुषित पाटनवार,उमेश चंद्राकर,दुर्गा तिवारी,प्रीति पाटनवार सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...