बिलासपुर

लुतरा शरीफ के करीब पहुंचा हाथियों का दल…डीएफओ सहित सौ से अधिक का अमला सर्चिंग में… देखे लेटेस्ट वीडियो….?

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। हाथियों का दल अब इमली पाली जंगल होते हुए चंगोरी के रास्ते लुतरा शरीफ के करीब लीलागर नदी के तट पर पहुंच गया है.किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए बिलासपुर वन विभाग के डीएफओ कुमार निशांत,एसडीओ सुनील कुमार बच्चन सहित पुलिस और वन विभाग के सौ से अधिक जवानों की टीम नदी के किनारे जंगल मे टार्च की रोशनी में लगातार सर्चिंग कर रहे है।…देखें लेटेस्ट वीडियो

हाथियों का दल

मालूम हो कि 11 हाथियों का एक समूह सुबह पोंड़ी दलहा के अर्धनागेश्वर मंदिर होते हुए सीपत के ऊनि समीप इमली पाली के जंगल में पहुंचे थे. इसके बाद हाथियों का दल चंदनिया जंगल की ओर बढ़ गया। लेकिन अंधेरा होते ही सभी हाथी वापस लीलागर नदी के किनारे होते हुए जंगल के रास्ते चंगोरी पहुंच गया था। हाथियों का यह दल अब लुतरा शरीफ के करीब लीलागर नदी के किनारे पहुच गया है आसपास के गांव वालों को घर से नही निकलने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है हाथियों का दल गांव के इतने करीब होने से ग्रामीणों में काफी दहशत व्याप्त है.लेकिन प्रशासन की सक्रियता ने उन सभी गांव वालों को ढांढस बंधाया हुआ है।

वन विभाग के आला अधिकारियों को अंदेशा है कि हाथियों का दल लुतरा शरीफ के सागौन प्लांट होते हुए जुहली के रास्ते सोंठी जंगल की ओर जाएगा. यही से खिसोरा-पंतोंरा स्थित कटरा जंगल होते हुए कोरबा की निकल जायेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...