बिलासपुर

काग़ज़ों में प्रशासन की सख़्ती, खेतों में बेख़ौफ़ आग,पराली की लपटों में दम तोड़ता पर्यावरण, बेज़ुबानों का उजड़ता आशियाना.. आखरी जिम्मेदार कौन…?

कशिश न्यूज़ | बिलासपुर

जिले के गांवों में प्रशासन के सख़्त आदेश और नियम केवल काग़ज़ों तक सीमित नज़र आ रहे हैं, जबकि ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। खेतों में धड़ल्ले से जलाई जा रही पराली न सिर्फ़  पर्यावरण के लिए ज़हर बन रही है, बल्कि बेज़ुबान पक्षियों और छोटे जीव-जंतुओं के जीवन पर भी भारी पड़ रही है। साथ ही मवेशियों का चारा भी छीन रही है।

Video- पलारी में लगी आग के लपटों के बीच चारा करते मवेशी

खुलेआम जल रही पराली से उठता काला धुआँ पूरे इलाके के आसमान को ढक रहा है। हालात यह हैं कि प्रशासन की ढिलाई के चलते रोज़ाना खेतों में आग लगाई जा रही है, लेकिन रोकथाम के नाम पर कोई ठोस कार्रवाई नज़र नहीं आ रही। इस आग की लपटों में केवल फसल अवशेष ही नहीं जल रहे, बल्कि खेतों की मेड़ों पर लगे हरे-भरे पेड़-पौधे भी झुलस रहे हैं। सबसे दर्दनाक दृश्य तब सामने आता है, जब आग की चपेट में आकर चिड़ियों के घोंसले जल जाते हैं। अपने आशियाने और अंडों को बचाने में असमर्थ पक्षी जान बचाकर आसमान में भटकने को मजबूर हैं।

पराली जलाने की यह लापरवाही पर्यावरण संतुलन को गंभीर नुकसान पहुँचा रही है। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। सवाल साफ़ है,क्या प्रशासन की सख़्ती सिर्फ़ फाइलों तक सीमित रह जाएगी, या ज़मीन पर भी इसका असर दिखाई देगा..?

अब ज़रूरत है सख़्त निगरानी, त्वरित कार्रवाई और जागरूकता की, ताकि खेतों की आग में भविष्य और प्रकृति यूँ ही न जलती रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
डीईओ रामेश्वर जायसवाल ने पंधी स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सराहा; गुणवत्तापूर्ण अध्... अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सीपत भाजपा मंडल के भाजपाईयों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, मंडल अध्यक्ष दीपक... पीएम उत्सव में किसानों को मिली सम्मान निधि की सौगात,पोड़ी में 50 किसानों को वितरित हुआ धान बीज,राजेन... केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू पहुंचे सीपत,मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियां गिनाईं, बोले कश्मीर स... लुतरा शरीफ मदरसे में आधुनिक शिक्षा की नई पहल, बच्चों को मिले डिजिटल पैड, स्पोर्ट्स किट और यूनिफॉर्म.... प्रदेश भाजपा के शीर्ष निर्णय मंच में पहुंचे डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, सीपत में कार्यकर्ताओं ने किया सम्... मध्यप्रदेश शासन में बने स्वास्थ्य विभाग का स्टॉफ क्वार्टर अब खंडहर में तब्दील, हॉस्पिटल के कर्मचारी ... पेंशन एरियर्स और चुनावी शुल्क में गड़बड़ी का आरोप, तत्कालीन सरपंच-सचिव के खिलाफ उपसरपंच ने जिला पंचा... एनटीपीसी के ठेका कंपनी आईएमएस शिपमेंट एजेंसी की लापरवाही ने ली संविदा कर्मी की जान, राखड़ डेम में कर... मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव,पीएम मोदी ने मल्हार के 1500 वर्ष पुराने ताम्रपत्रों और सरगुजा ...