बिलासपुर

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सीपत:- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंच से कई बड़ी घोषणाएं की देखे सूची…

सीपत (रियाज़ अशरफी)। मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सीपत में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं कर क्षेत्र की जनता को सौगात दी है। देख उनके द्वारा की गई घोषणाओं की सूची।

  1. ग्राम पंचायत सीपत एवं मस्तूरी को नगर पंचायत बनाया जायेगा।
  2. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीपत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जायेगा।
  3. ग्राम पंचायत पचपेड़ी में शासकीय महाविद्यालय खोला जायेगा।
  4. खम्हरिया में पुलिस चौकी स्थापना को स्वीकृति दी जायेगी।
  5. मस्तुरी में संचालित अनुसूचित जाति कन्या प्री मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रावास में 50-50 सीटों की वृद्धि की जायेगी।
  6. ग्राम जयरामनगर में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोलेंगे।
  7. ग्राम पंचायत कुकदा की मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में और धनिया और ग्राम महमंद की हाईस्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में उन्नयन किया जायेगा।
  8. ग्राम पंचायत पेंड्री से खोरसी पहुंच मार्ग में पुल निर्माण सहित डामरीकरण करवाया जायेगा।
  9. ग्राम सीपत में समेताभाठा से देवरहा मंदिर तक, सुखरीतालाब से सेमरिया बाबा आश्रम तक W.B.M. सड़क बनायेंगे।
  10. सीपत के नवाडीह चौक से पुराना दर्राभाठा रोड का डामरीकरण करवाया जायेगा।
  11. ग्राम दर्राभाठा में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जायेगा।
  12. ग्राम जांजी में खाद्य भवन निर्माण करवाया जायेगा।
  13. ग्राम बेलटुकरी में सीसी रोड एवं मिनी स्टेडियम निर्माण करवाया जायेगा।
  14. ग्राम देवरी में नये पंचायत भवन का निर्माण करवाया जायेगा।
  15. मस्तूरी मुख्यालय में विश्रामगृह का निर्माण करवाया जायेगा।
  16. कुटेला धाम का पर्यटन स्थल के रूप में विकास किया जाएगा।
Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...