छत्तीसगढ़बिलासपुरमस्तूरी

बिल्हा जनपद में 10 प्रतिशत कमीशन मांगने वाला सेंदरी पंचायत सचिव मुकेश शुक्ला निलंबित

बिलासपुर। सेंदरी के पंचायत सचिव मुकेश शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर कमीशन मांगने का आरोप है। इसको लेकर पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ था,जिसमे वह केंवट समाज के प्रमुख से राशि जारी करने के बदले कमीशन की मांग कर रहा है। जिला पंचायत सीईओ जयश्री जैन ने सेंदरी ग्राम पंचायत के सचिव मुकेश शुक्ला को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर केंवट समाज के प्रमुख से अहाता निर्माण के लिए स्वीकृत राशि की अंतिम किस्त जारी करने के लिए 25000 कमीशन की मांग की थी। इसके अलावा उनके ऊपर गांव की एक वृद्ध महिला को रूपा बाई पति देवारीलाल को 2017 से पेंशन भुगतान नहीं करने का भी आरोप है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय बिल्हा जनपद पंचायत रहेगा।

निलंबन आदेश की कॉपी

केवंट समाज के लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश

केवंट समाज के लोगों के द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने पर ग्राम पंचायत के सचिव मुकेश शुक्ला ने ₹25000 रुपए कमीशन लगेगा कह कर बाकी राशि का भुगतान करने से मना कर दिया। तब केवंट समाज लोगों के द्वारा सचिव मुकेश शुक्ला से बातचीत से संबंधित ऑडियो के साथ उसकी शिकायत की गई। विधायक निधि द्वारा स्वीकृत अहाता में कमीशन की मांग के कारण कुछ नेताओं और सचिव मुकेश शुक्ला के खिलाफ क्षेत्र में केवंट समाज में काफ़ी आक्रोश है।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
हिंदू नव वर्ष पर सीपत क्षेत्र में बिटकुला से निकलेगी भव्य शोभायात्रा, कौड़ियां में महाआरती के साथ हो... अफीम- गांजा की अवैध खेती पर सीपत में पुलिस अलर्ट, फार्म हाउस और खेतों में दबिश, गांव-गांव जांच शुरू.... बच्चा चोर समझकर पकड़ी गई तीन महिलाएं, जांच में खुला पुराना राज; एक निकली 3 साल पुराने चोरी-ठगी मामले... शादी की खुशियां मातम में बदली, बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत...... “यहां रहा तो जी नहीं पाऊंगा…” मां को लिखा आखरी संदेश, सीवी रमन यूनिवर्सिटी का छात्र रहस्यमय तरीके से... तहसील का कमान दो महिला अधिकारियों के हाथों, लेकिन आरआई की कमी से किसानों की बढ़ी परेशानी...@ जेवरा जंगल में सागौन तस्करी का बड़ा खुलासा: 5 आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सहित 2.21 लाख की जब्ती, वन अमले ... लुतरा शरीफ में चादरपोशी कर मुख्यमंत्री साय व वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ.राज के बेहतर स्वास्थ्य की मांगी द... घायल गौवंश को सहलाते कलेक्टर हुए भावुक कहा.. दूध बंद होने पर गायों को सड़क पर छोड़ना अमानवीय...@ जेवरा में जल रक्षा मिशन, सीपत में प्रेस क्लब शपथ व शहीद परिवार सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर, एसएसपी ...