बिलासपुर

नशा मुक्ति अभियान: खम्हरिया में पुलिस और गायत्री परिवार ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश दिया…@

बिलासपुर (रियाज़ अशरफी)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में नशा मुक्ति के लिए प्रत्येक थानों में ऑपरेशन निजात अभियान चलाया जा रहा है। सीपत पुलिस ने भी गायत्री परिवार के साथ मिलकर बाजार दिवस को खम्हरिया में नशा मुक्ति रैली निकाली और आम लोगो को नशा से बचने संदेश दिया इस दौरान युवाओं ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से नशा से दूर रहने लोगो को जागरूक किया।

रैली के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश

जानकारी देते चलें कि सीपत तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हरिया स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ मंदिर परिसर में सोमवार से अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में छह दिवसीय आवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन गुरुवार को गायत्री परिवार एवं सीपत पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में वृहद स्तर पर नशा मुक्ति रैली गायत्री मंदिर से बस स्टैंड होते हुए खम्हरिया के साप्ताहिक बाजार तक निकाली गई। बाजार पहुंचकर युवाओं ने प्रतीकात्मक पुतला के शव का दहन किया गया। नशा के पुतला दहन के माध्यम से आम जनता को नशा के प्रति होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया और लोगो को नशा छोड़ने का सामूहिक संकल्प दिलाया।

देखें नशा मुक्ति रैली का वीडियो

रैली में शामिल आसपास के 18 से 30 वर्ष के उम्र की सैकड़ो युवतियों ने नुक्कड़ सभा के माध्यम से स्वस्थ जीवन एवं सफल जीवन जीने हेतु सूत्र योग,व्यायाम, अध्यात्म और आधुनिक विज्ञान के सभी विषयों पर प्रस्तुति देकर समाज को नशा से होने वाले दुष्प्रभावों का संदेश दिया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्य सीपत पुलिस वह ग्राम पंचायत के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

नशा से शरीर दिल दिमाग बुद्धि सब का नाश होता है- टीआई टांडेकर

इससे पहले सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर ने गायत्री परिवार के व्यसन से बचने सृजन विषय पर चर्चा के प्रक्षिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्वयं हर प्रकार के नशे से दूर रहना है और लोगों को भी दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। नशे के कारण शरीर,दिल,दिमाग बुद्धि सब का नाश होता है और इसके साथ घर परिवार भी नष्ट हो जाता है। इसलिए जीवन का मोल पहचानकर अपने शरीर को स्वस्थ्य रखना होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!
Latest news
भीषण गर्मी में ट्रैफिक जवानों को राहत देने, ऑल मुस्लिम वेलफेयर फाउंडेशन ने बांटी छाछ...@ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का विरोध पड़ा भारी, सरपंच का कॉलर पकड़ दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया ज... सपनों की उड़ान से पहले ही टूटी जिंदगी की डोर, रिजल्ट से पहले सड़क हादसे में जीशान की मौत, अब 10वीं म... नशे पर छक्का, खेल की जीत, राजधानी में ऑल मुस्लिम क्रिकेट लीग 2026 का भव्य समापन, शमीम की टीम बनी चैं... सीपत में ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा संगठन विस्तार, 31 पदाधिकारियों की जंबो कार्यकारिणी घोषित...@ सरपंच के घर 5.60 लाख की चोरी, सीपत पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया केस, दो आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल भी ... परशुराम जयंती पर बेलतरा में आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा, कांग्रेस नेताओं ने किया जोरदार स्वागत..... संगठन सृजन अभियान तेज, फदहाखार व लगरा में बूथ-वार्ड व पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन मोबाइल टावर केबल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी और 3 नाबालिग पकड़ाए...... मातृशक्ति सम्मान पर सियासत तेज, अलग-अलग राज्यों में अलग राशि, अंकित ने उठाया समान अधिकार पर सवाल